featured देश

Sant Ravidas Jayanti: संत रविदास जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

ravidas Sant Ravidas Jayanti: संत रविदास जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Sant Ravidas Jayanti: आज रविदास जयंती है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई बड़े नेताओं ने देश वासियों को बधाई दी है।

बुधवार सुबह देश के राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि गुरु रविदास जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महान संत गुरु रविदास जी ने बिना भेद-भाव के परस्पर प्रेम और समता का व्यवहार करने का संदेश दिया।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम सब गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए समता, समरसता और समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान करें।

कौन थे संत रविदास
संत रविदास भारत में 15वीं शताब्दी के एक महान संत दार्शनिक, समाज सुधारक कवि और ईश्वर के अनुयायी थे। उनका जन्म यूपी के काशी में माता कालसा देवी और बाबा संतोख दास के घर में हुआ था। वो निर्गुण परंपरा के संवाहक थे।

उन्होंने उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया था। ईश्वर के प्रति उनके प्रेम और सामाजिक सुमदाय में लोगों के सुधार के लिये अपने महान लेखों के जरिये संत रविदास ने विविध प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिये थे।

ये भी पढ़ें :-

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 238 अंक उछला, निफ्टी में बढ़त

Related posts

शादी रूकने से गुस्साया दुल्हा, उठाया ऐसा कदम पुलिस भी हो गई परेशान

Shagun Kochhar

अब महिलाओं पर भी दर्ज हो सकता है घरेलू हिंसा का केस

shipra saxena

भगवान श्री कृष्ण को क्यों लेना पड़ा इंसानी रूप में जन्म?

Rozy Ali