Sant Ravidas Jayanti: आज रविदास जयंती है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई बड़े नेताओं ने देश वासियों को बधाई दी है।
बुधवार सुबह देश के राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि गुरु रविदास जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महान संत गुरु रविदास जी ने बिना भेद-भाव के परस्पर प्रेम और समता का व्यवहार करने का संदेश दिया।
गुरु रविदास जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
महान संत गुरु रविदास जी ने बिना भेद-भाव के परस्पर प्रेम और समता का व्यवहार करने का संदेश दिया।
आइए, हम सब गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए समता, समरसता और समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान करें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 16, 2022
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम सब गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए समता, समरसता और समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान करें।
महान संत गुरु रविदास जी की कल जन्म-जयंती है। उन्होंने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2022
कौन थे संत रविदास
संत रविदास भारत में 15वीं शताब्दी के एक महान संत दार्शनिक, समाज सुधारक कवि और ईश्वर के अनुयायी थे। उनका जन्म यूपी के काशी में माता कालसा देवी और बाबा संतोख दास के घर में हुआ था। वो निर्गुण परंपरा के संवाहक थे।
उन्होंने उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया था। ईश्वर के प्रति उनके प्रेम और सामाजिक सुमदाय में लोगों के सुधार के लिये अपने महान लेखों के जरिये संत रविदास ने विविध प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिये थे।
ये भी पढ़ें :-