संत रविदास जयंती (Sant Ravidas Jayanti) पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और गुरु के चरणों में नमन किया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 45 मिनट के प्रवास में पूजा अर्चना के साथ रविदासियों को संबोधित किया। इसके पहले सीएम योगी का हेलीकॉप्टर बीएचयू हेलीपैड पर उतरा। आपको बता दें इससे पहले भी सीएम योगी चार बार संत रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धन आ चुके हैं।
वहीं सीएम योगी ने अपने अधिकारी टि्वटर हैंडल पर वीडियो को साझा करते हुए संत रविदास के दोहे को लिखा है रैदास कहै जाकै हदै, रहे रैन दिन राम। सो भगता भगवंत सम, क्रोध न व्यापै काम।।
अर्थ: जिस हृदय में दिन-रात राम के नाम का वास रहता है. ऐसे भक्त में स्वयं में भगवान राम के समान होता है। राम नाम की ऐसी माया है कि इसे दिन-रात जपने वाले को ना तो क्रोध आता है और ना ही उसपर कभी कामभावना उस पर हावी होती है।
रैदास कहै जाकै हदै, रहे रैन दिन राम।
सो भगता भगवंत सम, क्रोध न व्यापै काम।। pic.twitter.com/deFAZXuLsk— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 16, 2022