Breaking News featured उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनावः प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का मेनिफेस्टो किया जारी, फ्री चारधाम यात्रा का किया वादा

Screenshot 1153 उत्तराखंड चुनावः प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का मेनिफेस्टो किया जारी, फ्री चारधाम यात्रा का किया वादा

प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव ने उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया।

यह भी पढ़े

 

आज से शुरू हुए गुप्त नवरात्रि, इस बार बन रहे 2 नए योग, जानें इनका मुहूर्त और शुभ योग

 

 

इस दौरान प्रियंका ने उत्तराखंड स्वाभिमान प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार बनने पर रसोई गैस की कीमतें 500 रुपए से ज्यादा नहीं होंगी। युवाओं को 4 लाख रोजगार दिलाए जाएंगे।

 

 

वहीं टूरिज्म पुलिस की अलग फोर्स बनेगी जिससे और रोजगार बढ़ेंगे। सरकारी रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

यहां पढ़े पूरा घोषणापत्र

500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।

चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।

सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।

कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40000 रुपए की मदद की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।

सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।

पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।

सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।

राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिया जाएगा।

राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।

सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।

कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।

Related posts

यौन शोषण के आरोपी दाती महाराज और उसके तीन भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

rituraj

दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से 24वां दिल्ली पुस्तक मेला,फ्री में मिलेगा प्रवेश

rituraj

साल का तीसरा ग्रहण कोरोना में लोगों के जीवन पर क्या डालेगा असर?

Mamta Gautam