featured देश

यौन शोषण के आरोपी दाती महाराज और उसके तीन भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

यौन शोषण के आरोपी दाती महाराज और उसके तीन भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली:यौन शोषण के आरोपी शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने दाती और उनके तीन सौतेले भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर ली है। दाती पर एक शिष्या का रेप करने, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने और धमकाने का आरोप है।

 

dati यौन शोषण के आरोपी दाती महाराज और उसके तीन भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 

ये भी पढें:

 

आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली की चौखट पर पहुंचे ,12 बजे राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बाद अब ओडिशा में भी प्लास्टिक पर लगा बैन

 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत में भादंसं की धारा 376 (बलात्कार के लिए दंड जिसके लिए अधिकतम सजा सात वर्ष है) और 377 (अप्राकृतिक अपराध) के तहत आरोपपत्र दायर किया गया है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जानना चाहा कि पुलिस ने दाती को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आरोपपत्र ठीक है लेकिन दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज को अभी गिरफ्तार क्यों नहीं किया?

 

मालीवाल ने लिखा कि दिल्ली पुलिस बलात्कार के सभी आरोपियों को जब तुरंत गिरफ्तार कर लेती है तो फिर दाती महाराज को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? दूसरे बलात्कारियों की तुलना में उन्हें ज्यादा तवज्जो क्यों? महिला ने जून में दाती महाराज, उनके तीन भाईयों और एक महिला के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले को बाद में अपराध शाखा को भेज दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाए कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान के आश्रमों में उसका यौन उत्पीडऩ किया गया।

 

ये भी पढें:

 

आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली पहुंचेगे, पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू
दिल्ली: छात्रों का आधार डाटा मांगने वाला सर्कुलर वापस लेगी केजरीवाल सरकार

 

By: Ritu Raj

Related posts

पुणे यूनिवर्सिटी से एमबीए पास करने वाली हिना आखिर क्यों बन गई J&K की जिहादी आंतकी, पढ़े पूरी कहानी

Shubham Gupta

राजस्थान में बरपा आंधी का कहर, एक बच्चे की मौत लोगों का जनजीवन प्रभावित

mohini kushwaha

कंधे की सर्जरी बाद सोनिया की सेहत में सुधार

bharatkhabar