featured देश हेल्थ

Corona Update: देश में बढ़ता तीसरी लहर का खतरा, 24 घंटे में सामने 27,553 नए कोरोना मरीज

113217857 1 Corona Update: देश में बढ़ता तीसरी लहर का खतरा, 24 घंटे में सामने 27,553 नए कोरोना मरीज

Corona Update || देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। करीब 3 महीने बाद एक बार फिर से देश में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। मात्र 2 दिन के भीतर ही कोरोना मामलों की संख्या 10000 से 20000 के पार हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बीते 48 घंटे में कोरोना मामलों की संख्या दुगनी हो गई है।  

 देश अन्य राज्यों गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भी कोरोना संक्रमण की गति में तेजी आई है। वही देश में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के कुल 1,525 मामले सामने आ चुके है। 

देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 27,553 नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को देश में कोरोनावायरस के 27,553 नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही इस दौरान 284 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें करीब 3 महीने बाद देश में इतने अधिक मामले दर्ज किए गए है। इसी के साथ देश में करुणा संक्रमित इस संक्रमण दर में जीरो 0.30 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

दिल्ली में संक्रमण दर में आया बड़ा उछाल

जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में नए साल यानी शनिवार के दिन दिल्ली में कोरोनावायरस के 2,716 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़े 21 मई 2021 के बाद सबसे अधिक हैं। दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या में 51 फीसदी की एकदम से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस दौरान केवल एक मरीज की मौत हुई। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की वजह से जान गवानी वालों की कुल संख्या 25108 हो गई है। वही वर्तमान में दिल्ली में करुणा संक्रमण की दर 3.64 फीसदी के पार पहुंच गई है। 

महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 9,170 नए केस

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी की 9170 नए मामले सामने आए हैं इस दौरान प्रदेश में 7 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रदेश को 80 लाख मामलों और 80 हाजर मौतों की आशंका को लेकर चेतावनी जाहिर की है। सरकार का कहना है कि राज्य में तीसरी लहर स्पष्ट रूप से शुरू हो चुकी है। यही वजह है कि संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है।

मुंबई में 24 घंटे में सामने आए 6,347 नए केस

जारी आंकड़ों के मुताबिक आर्थिक नगरी मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के 6347 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान केवल एक मरीज की मौत हुई है। वहीं मुंबई में शुक्रवार को 5631 मामले दर्ज किए थे, गुरुवार को 3671 केस दर्ज किए गए थे। इसी के साथ मुंबई में कोरोना संक्रमण की दर 13.2 फ़ीसदी के पार पहुंच चुकी है। 

उत्तर प्रदेश में सामने आए 383 नए केस

वही उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या में भारी उछाल के साथ बीते 24 घंटे में 383 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आपको बता दें जनवरी 2021 के बाद उत्तर प्रदेश में इतने अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1211 हो गई।

 

Related posts

सपा नेता आजम खान ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने पर उठाए सवाल

Rani Naqvi

उन्नाव गैंगरेप: चश्मदीद गवाह की मौंत पर राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

mahesh yadav

पति के बहनोई और उनके रिश्तेदारों ने किया बलात्कार

bharatkhabar