featured धर्म

2 जनवरी 2022 का राशिफल: रविवार, कैसा रहेगा साल का दूसरा दिन, जानें आज का राशिफल

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

नए साल का आज दूसरा दिन 2 जनवरी 2022 रविवार है। दैनिक राशिफल के अनुसार आज पौष मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। जिसे पौष अमावस्या के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक आज के दिन स्नान और दान पुण्य का काफी महत्व है। पौष अमावस्या की तिथि को पितरों की पूजा का भी विधान सदियों से चला आ रहा है। आज पितरों का तर्पण करने के लिए लोग पिंडदान, श्राद्ध आदि भी करते हैं। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि 

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। पूजा पाठ में मन लगाए। धार्मिक कार्य में बने रहे। रुके हुए कामों को जल्द गति मिल सकती हैं। यात्रा में कष्ट की आशंका है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृषभ राशि

आज की परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। किसी भी कार्य में अड़चन आने की संभावना है। प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति स्थिर रहेगी। आज हरी वस्त्र धारण करें। धैर्य के साथ काम करने पर कार्य को प्रगति मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

जीवनसाथी के लिए आज का दिन सही नहीं है। आज आपकी आपसी तकरार होने की संभावना है। व्यापार में कोई नई शुरुआत नहीं हो रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। 

कर्क राशि

आज आप किसी लड़ाई झगड़े में फंस सकते हैं। पैर में चोट लगने की आवश्यकता है आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। 

सिंह राशि 

आज आपको भावनाओं के वश में होकर कोई अहम निर्णय नहीं लेना है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक बना रहेगा। प्रेम और बिजनेस के लिए आज का समय उत्तम है। नौकरी पेशा लोगों की नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। जिससे आय में वृद्धि होने की संभावना है। 

कन्या राशि 

आज आपके भूमि, वाहन आदि की खरीद में अड़चन पैदा हो सकती हैं। ऐसे में सावधानी के साथ कदम उठाएं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रेम और व्यापार की स्थिति आज बेहतर दिखाई दे रही है। 

तुला राशि 

आज आपके द्वारा किए गए अधिकतर प्रयास सफलता की ओर अग्रसर होंगे। धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे। आज आपको मां काली की आराधना से फल प्राप्त हो सकता है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। 

वृश्चिक राशि

आज आपको कुछ समय के लिए पूंजी निवेश को रोक देना चाहिए। आज आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य करने कार्य करने पर सफलता प्राप्त होगी। 

धनु राशि

राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज शासन सत्ता की पक्ष से सकारात्मक सहयोग मिलने की संभावना दिख रही है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। 

मकर राशि

आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की ओर से सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम हैं। आत्मविश्वास के साथ किसी भी कार्य को करने में सफलता जरुर प्राप्त होगी।

कुंभ राशि 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। सूर्य देव को जल अर्पण करने से सभी कष्टों का निवारण होगा। 

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए संघर्ष पूर्ण हो सकता है कोर्ट कचहरी के कामों में आज आप बोल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर ऊंच-नीच हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से स्थिति सामान्य रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आती दिखाई दे रही है। जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Related posts

6 आईएएफ कार्मिक, 1 नागरिक जम्मू में सैन्य विमान दुर्घटना के रूप में मारे गए

bharatkhabar

अमूल का दूध हुआ महंगा, आज से देना होगा ये दाम

Rahul

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का DNA रिपोर्ट बताने पटना में आ रहे हैं प्रधानमंत्री

Rani Naqvi