featured दुनिया

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री वॉशिंगटन में हुई कोरोना पॉजिटिव, किया आइसोलेट

2021 12image 11 14 022166511aust 1 ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री वॉशिंगटन में हुई कोरोना पॉजिटिव, किया आइसोलेट

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बरनबी जॉयस वॉशिंगटन में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे यहां आधिकारिक दौरे पर पहुंचे थे। हालांकि, उनके स्टाफ के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बरनबी जॉयस के दफ्तर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि बरनबी जॉयस को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि उनके स्टाफ के अन्य सदस्य कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। जॉयस को कोरोना के हल्के लक्षण थे। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जॉयस मंगलवार को ही ब्रिटेन से अमेरिका के दौरे पर पहुंचे है।

दुनिया के 40 देशों में ओमिक्रॉन की दस्तक
यूरोप के कई देश अभी भी कोरोना की लहर का सामना कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और रूस समेत दुनिया के 40 देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है। वहीं, अकेले ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 300 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। हाल ही में ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में इंग्लैंड के कई इलाकों में ओमिक्रॉन के कम्युनिटी स्प्रेड की बात मानी थी।

ये भी पढ़ें :-

CBSE सत्र 2021-22 के लिए 15 दिसंबर से होगी 9वीं और 10वीं के रजिस्ट्रेशन

Related posts

बीजेपी को घेरने के लिए मैदान में आए रॉबर्ट वाड्रा, ‘बेटी बचाओ नारे का क्या हुआ?’

Pradeep sharma

जाने सीजी रोबो के बारे में जिसका इस्तेमाल आतंकवादी अल बगदादी को मारने के लिए ऑपरेशन में किया गया

Rani Naqvi

शाहरुख खान के छोटे बेटे जो पूर्व रूप से मुझे अपने पिता का पिता मानते हैं: अमिताभ बच्चन

Rani Naqvi