featured यूपी राज्य

काशी कॉरिडोर मेगा शो: रामलला के दर्शन पर पहुंचेंगे भाजपा शासित सभी राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम

काशी कॉरिडोर मेगा शो: रामलला के दर्शन पर पहुंचेंगे भाजपा शासित सभी राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वकांक्षी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को देश को समर्पित करेंगे। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले काशी कॉरिडोर मेगा शो को सफल बनाने में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वही पीएम मोदी ने अपने इस दौरे से पहले भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। 

वही जानकारी के मुताबिक बनारस में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या के रामलला के दर्शन भी करेंगे। 

13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान भाजपा शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण देने का उद्देश्य सामाजिक समरसता, अखंडता व एकता का संदेश देना है।

14 दिसंबर को भाजपा के सभी मुख्यमंत्रियों का होगा सम्मेलन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना के लोकार्पण के अगले दिन यानी 14 दिसंबर को भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में भागीदारी के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक, पुदुचेरी की सरकारों को 13 दिसंबर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्राथमिक सूचना शासन की ओर से भेज दी गई है। 

आस्था उत्सव मनाने की तैयारी में भाजपा

उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना के लोकार्पण के बहाने प्रदेश में 1 माह तक आस्था उत्सव मनाने की तैयारी में लग रही है साथ ही चुनाव की नज़दीकियों को देखते हुए भाजपा इस आयोजन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का प्रयास करेगी। 

Related posts

लखनऊ: CMS के 47 छात्रों को कानून मंत्री ने किया सम्मानित, बोले- राष्ट्रीय स्तर पर…  

Shailendra Singh

भारत-चीन विवाद के बीच भारत और रूस के बीच हुई बिग डील..

Mamta Gautam

सपा-बसपा गठबंधन पर राजा भैया का तंज, 14 मार्च को सब पता चल जाएगा

Vijay Shrer