featured देश हेल्थ

साउथ अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव, Omicron वैरिएंट की नहीं हो पाई पुष्टि

882622 coronavirus 4 साउथ अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव, Omicron वैरिएंट की नहीं हो पाई पुष्टि

साउथ अफ्रीका में मिले Omicron वैरिएंट से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। इसी बीच साउथ अफ्रीका से महाराष्ट्र के मुंबई लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, अभी तक उसके Omicron वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। पॉजिटिव मिले शख्स को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

कल्याण-डोम्बिली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि शख्स दक्षिण अफ्रीका से ठाणे जिले के डोम्बिली लौटा था। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक उसमें Omicron वैरिएंट की पुष्टि नहीं हो पाई है।

कैपटाउन से दिल्ली और वहां से मुंबई आया था शख्स

अधिकारियों के मुताबिक, उसका सैम्पल अब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मुंबई भेजा जाएगा, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि वो Omicron से संक्रमित है या नहीं। KDMC की मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रतिभा पानपाटिल ने बताया कि मरीज के भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब उसके परिवार के बाकी सदस्यों की जांच भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मरीज 24 नवंबर को कैपटाउन से दिल्ली और वहां से मुंबई और फिर डोम्बिली आया था।

ये भी पढ़ें:-

Covid-19 के नए वेरिएंट Omicron से बढ़ी लोगों की टेंशन, जानिए ओमिक्रोन वेरिएंट संक्रमण के लक्षण

उन्होंने बताया कि बुखार आने के बाद मरीज ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें वो पॉजिटिव मिला। अच्छी बात ये रही कि मरीज अकेला ही रह रहा था. लेकिन एहतियातन उसके रिश्तेदारों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Related posts

सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए राजनीतिज्ञ, सुषमा स्वराज बोलीं रामपुर में चल रहा है चीरहरण

bharatkhabar

महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप, कहा- जीत का जश्न मनाने पर मामले दर्ज करके युवाओं को कर देंगे और दूर

Rahul

उत्तराखंड में सीएम रावत ने मंगाई 240 ऑस्ट्रेलियन भेड़,  भेड़ पालन और ऊन के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

Rani Naqvi