दुनिया हेल्थ

कोरोना के नए वेरिएंट omicron की सामने आई तस्वीर, अन्य वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा म्यूटेशन्स

देश में कोरोना के आकड़े

कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट में डेल्टा के मुकाबले कहीं ज्यादा म्यूटेशन हो रहे हैं। इसकी पुष्टि ओमिक्रॉन की सामने आई पहली तस्वीर से हुई है। रोम के बैमबिनो गेसू अस्पताल ने इस नए वेरिएंट की तस्वीरें प्रकाशित की हैं।

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की पहले तस्वीर सामने आई है, जिसे पता चलता है कि ओमीक्रोन में कोरोना के अन्य वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा म्यूटेशन्स हैं। इटली की राजधानी रोम स्थित बम्बिनो गेसु अस्पताल ने तस्वीर के अधार पर यह जानकारी दी है।

नया वेरिएंट खुद होता जा रहा है म्यूटेट
नए वेरिएंट पर शोध कर रही टीम ने रविवार को एक बयान में कहा कि नई तस्वीर का तीन आयामों से अध्ययन करने के बाद पता चला है कि नया वेरिएंट खुद को इंसानों की तरह बदल रहा है, स्वयं को उनके अनुकूल बना रहा है। इसके साथ ही यह लगातार म्यूटेट होता जा रहा है।

मानव कोशिकाओं के साथ संपर्क में है नया वैरिएंट 
शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि ओमिक्रॉन मानव शरीर में प्रोटीन के हर क्षेत्र में मौजूद है और लगातार मानव कोशिकाओं के संपर्क में है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि यह ज्यादा खतरनाक है या कम। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह वेरिएंट डेल्टा या अन्य किसी वेरिएंट की तुलना में कितना खतरनाक है, इसकी जानकारी के लिए और शोध किया जाना बाकी है।

ये भी पढ़ें:-

साउथ अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव, Omicron वैरिएंट की नहीं हो पाई पुष्टि

उसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि यह प्राकृतिक बदलाव हैं या इस पर और कोई चीज असर कर रही है। साथ ही ये कितना खतरनाक है। शोधकर्ताओं ने बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए वैरिएंट के क्रम में एक स्टडी के आधार पर यह तस्वीर प्रकाशित की है।

Related posts

पदभार संभालने से पहले बाइडन की अमेरिकियों से अपील, दी ये सलाह

Hemant Jaiman

पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करेगा भूटान

Rahul

पाकिस्तान ने मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया

bharatkhabar