featured यूपी

बसपा सुप्रीमो मावावती की मां रामरती देवी का निधन, सीएम योगी और प्रियंका गांधी ने जताया दुख

DFADFASDF बसपा सुप्रीमो मावावती की मां रामरती देवी का निधन, सीएम योगी और प्रियंका गांधी ने जताया दुख

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का निधन हो गया है। शनिवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बसपा सुप्रीमो मावावती की मां रामरती देवी का निधन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का निधन हो गया है। शनिवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।  नई दिल्ली में स्वर्गीय रामरती देवी की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। वहीं मायावती की माता के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया है।

92 साल की उम्र में हुआ निधन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती की माता के निधन के बाद शोक संदेश जारी किया। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की पूज्य माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया और कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की पूज्य माताजी रामरती का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।

Related posts

जमीन के विवाद में पांच लोगों की हत्या : रायबरेली

Arun Prakash

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेसेंक्स 888.89 अंकों से फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

Rahul

पश्चिमी राष्ट्रों ने साइबर हमलों के लिए रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी को ठहराया जिम्मेदार

mahesh yadav