featured क्राइम अलर्ट मध्यप्रदेश

MP: कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- दोस्त बुला रहे हैं

vibhu MP: कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- दोस्त बुला रहे हैं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मार ली। जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोरखपुर हाथीताल स्थित विधायक निवास में संजय यादव के बेटे विभव यादव ने कमरे में बंद कर खुद को गोली मार ली। विभव ने चार पन्नों का अंग्रेजी में सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें दोस्त के बुलाने का जिक्र किया। विभव की उम्र 17 साल थी। बताया जा रहा है कि जब विभव ने खुद को गोली मारी उस वक्त घर में कोई नहीं था।

चार पन्नो को सुसाइड नोट हुआ बरामद  

कमरे से गोली की आवाज सुनकर गार्ड ने शोर मचाया। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में विभव बेसुध पड़ा था। इसके बाद विभव को अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विभव ने चार पन्नों का अंग्रेजी में सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें दोस्त के बुलाने का जिक्र किया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। शव को मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

लाइसेंसी रिवाल्वर घर पर ही रखकर गए थे संजय यादव

विभव ने जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई, वह पिता संजय यादव के नाम थी। विधायक हर वक्त रिवाल्वर अपने पास ही रखते थे, लेकिन गुरुवार को रिवाल्वर घर पर ही रखी थी। दरअसल, शहर में कमल नाथ के 15 नवंबर के आगमन को लेकर महाराजपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक थी। इसमें शामिल हो रहे संजय यादव रिवाल्वर नहीं ले गए। बताया जा रहा है कि विभव कक्षा 11वीं का होनहार विद्यार्थी था और मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रहा था।

Related posts

थम गया तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार

kumari ashu

ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, अब TMC के इस विधायक के बेटे की बीजेपी में शामिल होने की खबरे तेज

Aman Sharma

जम्मू के भी कण कण में राम

Mamta Gautam