यूपी के गंज कोतवाल और अस्पताल संचालक पर अस्पताल में काम करने वाली महिला ने गैंगरेप की आरोप लगाया है। सीएम के आगमन से पहले महिला ने आत्महत्या की धमकी दी थी। बता दें कि मामले में इंस्पेक्टर और अस्पताल संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
निजी अस्पताल में काम करने वाली एक महिला ने अस्पताल संचालक और गंज थाने के पूर्व प्रभारी के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएम के आगमन से महिला ने आवाज को उठाया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गैंगरेप का मुकदमा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने महिला की ओर से हुआ है।
रामपुर में पूर्व थाना गंज इंपेक्टर राम वीर सिंह यादव ओर उनके दोस्त विनोद यादव के ख़िलाफ़ गैंगरैप की धारा में थाना गंज में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। महिला ने घटना 5/4/2021 की बताते हुए तत्कालीन थाना गंज कोतवाल ओर अस्पताल संचालक पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित महिला साधना सिंह ठाकुर ने खुद का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसमे इंसाफ नही मिलने पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पेट्रोल डाल कर आत्माहत्या करने की दी थी।