featured देश

महाराष्ट्र: मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में गिरा मकान, 9 लोगों को निकाला बाहर

mumbai महाराष्ट्र: मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में गिरा मकान, 9 लोगों को निकाला बाहर

महाराष्ट्र: राजधानी मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में आज एक घर गिर गया, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य जुट गई।
मुंबई फायर ब्रिगेड ने मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाला है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां, एक बचाव वैन और अन्य उपकरण भेजे गए। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और अन्य कर्मी भी पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि ध्वस्त हुए मकान के मलबे से सात लोगों को बचाया गया। घायलों को पास के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो स्थानीय निकाय द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा कि घायलों की हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

आपको बता दें कि मकान गिरने की पहली खबर नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे में एक मकान के गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। ठाणे के शिलफाटा में वेतल पाड़ा के पास देसाई गांव में ये हादसा हुआ था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक महिला का शव मलबे से बाहर निकाला था, जिनकी पहचान पहचान सपना विनोद पाटिल के तौर पर हुई थी, जो इसी मकान में रहती थीं।

Related posts

जरूरत पड़ी तो आजम खान जाएंगे जेल: केशव प्रसाद मौर्य

bharatkhabar

गाजियाबाद स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, जानिए कैसे पाया गया आग पर काबू

Aditya Mishra

रिलिज हुआ जयललिता पर बनी बायोपिक वेबसीरीज ‘क्विन’ का फर्स्ट लुक

Rani Naqvi