featured यूपी

खुशखबरी: योगी सरकार का 28 लाख कर्मचारियों को तोहफा, दीपावली से पहले मिलेगा वेतन, आदेश जारी

258 2 खुशखबरी: योगी सरकार का 28 लाख कर्मचारियों को तोहफा, दीपावली से पहले मिलेगा वेतन, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश ने सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दीपावली से पहले यूपी सरकार सभी कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन दे देगी

दीपावली से पहले मिलेगा कर्मचारियों को वेतन

उत्तर प्रदेश ने सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दीपावली से पहले यूपी सरकार सभी कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन दे देगी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों से कहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन/मानदेय हर हाल में एक नवंबर तक भुगतान किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि प्राइवेट कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले उनका वेतन दे दिया जाए, जिससे त्योहार खुशहाली के साथ मनाया जा सके। वहीं अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को होगा लाभ

प्रदेश सरकार करीब 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को इस बार दीपावली से पहले सैलरी दे देगी। इतना ही नहीं इस बार सैलरी के साथ ही बोनस और बढ़ा हुआ डीए भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी राजकीय कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस दिया जाएगा। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ ने तत्काल बोनस रिलीज करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने गुरुवार को बोनस प्रदान करने का आदेश जारी कर दिया।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए आदेश

वहीं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए आदेश दिया गया है कि जिन कर्मचारियों को 5 कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में 31 मार्च 2021 को तीन साल या उससे ज्यादा का समय हो गए हैं उन्हें भी बोनस का लाभ दिया जाए। बताया जा रहा है कि पहले की तरह ही बोनस का 25 प्रतिशत भाग कैश और 75 प्रतिशत जीपीएफ में भेजा जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा 7 हजार रुपये प्रस्तावित की गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों को 30 दिन का 6,908 रुपये बोनस मिल सकता है। 25 प्रतिशत ही नगद भुगतान के हिसाब से कर्मचारियों को बोनस के 6,908 रुपयों में से 1,727 हाथ में मिलेंगे।

Related posts

इन वीर सपूतों ने देश के नाम की थी करगिल में अपनी जान, देश ने दी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि

Rani Naqvi

अब कर सकेंगे WhatsApp की पर्सनल चैट को Gmail में सेव, जानिए क्या है तरीका

Trinath Mishra

जानिए अफगानिस्तान की यात्रा पर गए वाजपेयी ने क्या कहा था

rituraj