featured देश

जानिए अफगानिस्तान की यात्रा पर गए वाजपेयी ने क्या कहा था

AIMIM के पार्षद सैयद मतीन ने वाजपेयी की श्रद्धांजलि का किया विरोध,लोगों ने जमकर पीटा

नई दिल्ली: बात उन दिनों की है जब 1978 में देश में मोरारजी देसाई की गठबंधन की सरकार बनी थी। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री थे। सितंबर 1978 में अटल अफगानिस्तान दौरे पर थे। अटल जी की वहां के विदेश मंत्री के साथ एक अहम मीटिंग चल रही थी।

 

atal1 जानिए अफगानिस्तान की यात्रा पर गए वाजपेयी ने क्या कहा था

 

ये भी पढें:

अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान लेकर गए थे अमन और शांति की बस
जानिए अटल बिहारी वाजपेयी ने बतौर सांसद क्या था संसद में

 

वहां पर अटल जी अपने भाषण में कहते हैं कि मैंने अफगानिस्तान पहुंचते ही वहां के अधिकारियों से गजनी जाने की बात कही। अफगान विदेश मंत्री चौंक गए और बोले गजनी तो कोई टूरिस्ट स्पॉट भी नहीं है। आप वहां क्यों जाना चाहते हैं ? इसके बाद कई सवाल उन्होंने अटल जी से पूछे, जैसे गजनी में कोई फाइवस्टार होटल भी नहीं है। गजनी में जाकर आप क्या करेंगे? गजनी में जाकर आप क्या देखेंगे?

 

अटल जी उस वाकये का जिक्र 1996 में पुणे में आयोजित सावरकर जयंती के एक कार्यक्रम में बड़े ही रोचक ढ़ंग से बताई। अटल जी ने कहा, अफगानिस्तान के अपने मेजबानों से मैंने कहा, मैं गजनी जाना चाहता हूं। पहले मेरी बात उनकी समझ में नहीं आई। कहने लगे, गजनी तो कोई टूरिस्ट स्पॉट नहीं है। मैं उन्हें पूरी बात नहीं बता सकता था। मेरे हृदय में गजनी कहीं कांटे की तरह चुभ रहा है। जब से मैंने गजनी से आए एक लुटेरे की कथा पढ़ी है, मैं देखना चाहता था कि वो गजनी कैसा है।

 

अटल जी ने अपने अंदाज में कहा कि अफगानिस्तान में गजनी का आज भी कोई अस्तित्व नहीं है। और अगर सैकड़ो साल पहले ही बात करें तो एक छोटा सा गांव भर था। ये लुटेरों का गांव था। यहीं मोहम्मद गजनवी पैदा हुआ। उसने कई लुटेरों को अपने गिरोह में शामिल किया और हिन्दुस्तान पर आक्रमण किया और गुजरात के सोमनाथ में खूब उत्पात मचाया। उसने भारत को 17 बार लूटा और सबसे ज्यादा उत्पात उसने सौराष्ट्र में सोमनाथ मंदिर में मचाया।

 

ये भी पढें:

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
सीएम रावत ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related posts

अर्थव्यवस्था में गिरावट का सिलसिला चुनावों के दौरान रहेगा जारी

bharatkhabar

दिल्ली में 29 नवंबर से खुलेंगे स्कूल व सरकारी दफ्तर, सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी की ये एडवाइजरी

Rahul

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 की विजेता बनी जिया ठाकुर

mohini kushwaha