featured यूपी

मथुरा: 9 नवंबर को प्राचीन जंगलेश्वर महादेव मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव

123 मथुरा: 9 नवंबर को प्राचीन जंगलेश्वर महादेव मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव

रिपोर्टर: अमित गोस्वामी

मथुरा: 9 नवंबर को मथुरा के प्राचीन जंगलेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव में महात्यागी संत सेवा आश्रम गोवर्धन की ओर से भगवान श्री कृष्ण द्वारा संस्थापित श्री अन्न कूट महापर्व पर श्री गिर्राज गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग समर्पित किया जाएगा। यह महोत्सव को परम सुख प्राप्त करने का पावन पर्व है।

दरअसल, अन्नकूट का पर्व हर साल कार्तिक मास के शक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को कई सामाग्रियों से भोग लगाया जाता है। इसी तरह प्राचीन जंगलेश्वर महादेव मंदिर में महात्यागी संत सेवा आश्रम गोवर्धन द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। जहां भगवान को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे।

aanmnn मथुरा: 9 नवंबर को प्राचीन जंगलेश्वर महादेव मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव
इस महोत्सव को श्री दीनबंधु दास महात्यागी ( शास्त्री जी) के पावन सानिध्य में आप सभी के द्वारा श्रद्धापूर्ण समर्पित सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के लिए आप सभी अपने परिवार सहित आकर महोत्सव दर्शन का आनंद ले सकते हैं और प्रसाद ग्रहण कर अनुभूतियों का सुख प्राप्त कर सकते हैं। इस महोत्सव में 11 बजे छप्पन भोज आरती होगी और 12 बजे विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष जापान के मसाजो नोनाका का 113 साल की उम्र में निधन

Rani Naqvi

Valentine Day Gifts: अपने पार्टनर को दें फेंगशुई की ये खास चीजें गिफ्ट, बढ़ेगा प्यार

Rahul

तो क्या टीवी क्वीन ने कर ली है शादी, वायरल वीडियो में एकता कपूर की मांग में दिखा सिंदूर

Yashodhara Virodai