लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ‘रेल रोको अभियान’ के आवाहन पर आज देश भर में अलग-अलग जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठकर रेल रोको अभियान कर रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रेल रोको अभियान का आवाहन के पीछे का उद्देश्य लखीमपुर खीरी किसानों के अनुसार कथित तौर पर साजिश करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय सिंह टेन को बर्खास्त करने व तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की जा रही है।
हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस बल का खास इंतजाम किया है। साथ ही राजधानी लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी है।
सुबह 10:00 बजे से शुरू ‘रेल रोको अभियान’ के तहत हरियाणा के सोनीपत और फतेहाबाद रेलवे स्टेशन की पटरी पर किसानों का डेरा जमा हुआ है।
वही गाजियाबाद के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर किसान प्रदर्शनकारियों ने मालगाड़ी को रोक दिया है और उस पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर पहले से ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था।
किसानों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के अजरका रेलवे स्टेशन, श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं।
रेलवे की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको अभियान से नॉर्थन रेलवे रीजन में 30 जगहों पर रेलवे सेवा प्रभावित हुई हैं।
वही आज सुबह 10:00 बजे से जारी यह बयान दोपहर 4:00 बजे तक चलेगा।
साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि जब तक लखीमपुर खीरी हिंसा में न्याय नहीं मिल जाता तब तक लगातार आंदोलन तेज होता जाएगा।