featured यूपी

अकबरी गेट व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रियाज खान

amernath 1 अकबरी गेट व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रियाज खान

लखनऊ। राजधानी के अकबरी गेट व्यापार मंडल के महामंत्री जावेद खान द्वारा लखनऊ व्यापार मंडल को पत्र देकर चुनाव कराने की मांग की गयी थी, जिसके बाद अकबरी गेट व्यापार मंडल की कमेटी को भंग करते हुए चुनाव कराने की घोषणा हुयी है। इस बात की जानकारी लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने एक बयान जारी कर दिया है।

दरअसल,अकबरी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष का इंतकाल हो जाने के कारण अध्यक्ष रिक्त चल रहा था। बताया जा रहा है कि चुनाव होने तक रियाज खान को कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जावेद खान को कार्यवाहक महामंत्री बनाया गया है, इन्हीं की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। 13 जुलाई 2021 दिन मंगलवार से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 3०० रूपये सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्य बनाया जाएगा। जिस की सदस्यता बाकी रह जाएगी उसे चुनाव में वोट देने का अधिकार नहीं होगा।

अकबरी गेट व्यापार मंडल के चुनाव कराने के लिए लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आंचल मल्होत्रा एवं महामंत्री उमेश शर्मा को पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त किया गया है। जल्द चुनाव की तिथियां घोषित की जाएंगी।

Related posts

यूपी टीईटी प्रमाण पत्र मामले में सीएम योगी का निर्देश, अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

Aditya Mishra

PM Modi Germany Visit: जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, चांसलर से करेंगे मुलाकात

Rahul

World Water Day 2022: विश्व जल दिवस आज, जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

Neetu Rajbhar