featured यूपी राज्य

पी.एल.पुनिया के हाथ यूपी कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष पद की कमान

PL Punia पी.एल.पुनिया के हाथ यूपी कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष पद की कमान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की नज़दीकियों को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश चुनाव अभियान के लिए  5 सदस्य समिति की घोषणा की है। कांग्रेस ने समिति के अध्यक्ष के रूप में महासचिव पी.एल.पुनिया को नियुक्त किया है।

साथ ही पार्टी ने कई अन्य समितियों का गठन करते हुए अध्यक्ष पद की नियुक्ति की है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को मेनिफेस्टो समिति, राजेश मिश्रा को योजना और राजनीतिक समिति,  आचार्य प्रमोद कृष्णम को चार्जशीट समिति और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को चुनाव समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक इकाई को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस के 4 नए महासचिव, 12 उपाध्यक्ष और 31 नए सचिव की नियुक्ति की है।

साथ ही कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी हिंसा में प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सबसे आगे हैं। क्योंकि कांग्रेस लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई घटना की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच के लिए व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की लगातार मांग कर रही है। जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी।

 

Related posts

17 वर्ष की महिला क्रिकेटर ने खेली तूफानी पारी,वनडे में खड़ा किया सबसे अधिक स्कोर

mahesh yadav

पूरे देश में देखने को मिला भारत बंद का असर, ऐसा रहा मोदीनगर हाईवे का नजारा

Rani Naqvi

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों में वृद्धि जारी, 34.58 करोड़ के आंकड़ा हुआ पार

Neetu Rajbhar