Breaking News featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, आज शाम 5:30 बजे होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

cm yogi 4 उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, आज शाम 5:30 बजे होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर यूपी में सत्तासीन योगी सरकार लगभग साढ़े 4 साल पूरे होने के बाद आज शाम कैबिनेट विस्तार कर सकती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस नई कैबिनेट में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद समेत सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

यह मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 5.30 बजे उत्तर प्रदेश राजभवन में आयोजित किया जाएगा जिसमें 7 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। 

योगी सरकार के इस नए मंत्रिमंडल में संजय निषाद,जितिन प्रसाद, बेबीरानी मौर्य, जेपीएस राठौर शामिल हो सकते है।

हालांकि विधानसभा चुनाव में केवल 4 महीनों का वक्त बचा है जिसको लेकर भाजपा विभिन्न सभाओं का आयोजन कर रही है। सम्मेलन कर रही है और प्रदेश की सभी वर्गों को रिझाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में मंत्रिमंडल विस्तार को भी माना जा रहा है। जिसके तहत हर वर्ग के प्रतिनिधित्व को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

Related posts

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा – तालिबान के नेतृत्व वाले अफगानिस्तान को आने वाले सभाओं में आमंत्रित किया जाए

Nitin Gupta

Share Market Today: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी तेजी

Rahul

प्रशांत कनौजिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ravi Kumar