featured Uncategorized दुनिया

रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

RUS रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

रूस की राजधानी मास्को से करीब 1300 किलोमीटर दूर पर्म शहर में एक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं जहां गोलीबारी में 8 लोगों की जान चली गई तो वहीं सुरक्षाबलों ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि गोलीबारी करने वाले आरोपी पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी के ही छीत्र है। रूस के पर्म शहर में यूनिवर्सिटी के कैंपस में गोलीबारी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि एक छात्र ने यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुयकर जबरदस्त गोली बारी की है।

download 17 रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

बता दें कि इस गोलीबारी में 8 छात्रों की जान चली गई। इतना ही नहीं हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें यूनिवर्सिटी के चात्र अपनी जान बचाने के लिए यूनिवर्सिटी की खिड़की से कुदते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यूनिवर्सिटी से छलाग लगाते हुए कुछ छात्र घायल भी हो गए हैं। यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से कूद कर छात्र अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो बहुत ही डरा देने वाली है।

RUS रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

इस घटना के एक और वीडियो में हमलावर को काले कपड़े-हेलमेट पहने बंदूक के साथ कैंपस में घूमते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह हमलावर खुद भी यूनिवर्सिटी का छात्र था। उसने यूनिवर्सिटी में घुसने के दौरान पहले एक गार्ड को गोली मारी और फिर कैंपस में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी, तो कुछ ने तो खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया लेकिन कुछ और लोग जल्दबाजी में खिड़कियों से छलांग लगाकर भागने लगे। इसमें भी कुछ छात्र-छात्राओं को चोट आई।

 

Related posts

खुलासा : वीएक्स रसायन से की गई किम-नाम की हत्या

Breaking News

31 दिसम्बर को मेट्रो से करना चाहते हैं सफर, तो जरुर पढ़ें यह खबर

Rahul srivastava

भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल ने तोड़ा लालू का रिकॉर्ड -कपिल मिश्रा

Pradeep sharma