featured Uncategorized दुनिया

रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

RUS रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

रूस की राजधानी मास्को से करीब 1300 किलोमीटर दूर पर्म शहर में एक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं जहां गोलीबारी में 8 लोगों की जान चली गई तो वहीं सुरक्षाबलों ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि गोलीबारी करने वाले आरोपी पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी के ही छीत्र है। रूस के पर्म शहर में यूनिवर्सिटी के कैंपस में गोलीबारी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि एक छात्र ने यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुयकर जबरदस्त गोली बारी की है।

download 17 रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

बता दें कि इस गोलीबारी में 8 छात्रों की जान चली गई। इतना ही नहीं हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें यूनिवर्सिटी के चात्र अपनी जान बचाने के लिए यूनिवर्सिटी की खिड़की से कुदते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यूनिवर्सिटी से छलाग लगाते हुए कुछ छात्र घायल भी हो गए हैं। यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से कूद कर छात्र अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो बहुत ही डरा देने वाली है।

RUS रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

इस घटना के एक और वीडियो में हमलावर को काले कपड़े-हेलमेट पहने बंदूक के साथ कैंपस में घूमते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह हमलावर खुद भी यूनिवर्सिटी का छात्र था। उसने यूनिवर्सिटी में घुसने के दौरान पहले एक गार्ड को गोली मारी और फिर कैंपस में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी, तो कुछ ने तो खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया लेकिन कुछ और लोग जल्दबाजी में खिड़कियों से छलांग लगाकर भागने लगे। इसमें भी कुछ छात्र-छात्राओं को चोट आई।

 

Related posts

पूर्व सांसद अतीक अहमद के शूटर जुल्फिकार की 31 अवैध संपत्तियां होंगी कुर्क

Shailendra Singh

विवाद के बावजूद सामान्य दिन के तौर पर शुरू हुआ सुप्रीम कोर्ट का कामकाज

Breaking News

Bihar Board Matric Math Paper Leak: परीक्षा शुरू होने से पहले मैथ्स का प्रश्नपत्र वायरल, फर्जी या असली?

Rahul