featured खेल

140 दिन के बाद आज फिर शुरू हो रहा है IPL, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला

इस तारीख से शुरू होगा IPL 2021 का दूसरा फेज...

आईपीएल की धूम फिर से बढ़ने वाली है। कोरोना महामारी के कारण 2 मई को इंडियन प्रीमियर लीग का सफर थम गया था। लेकिन अब फिर से यह शुरू होने जा रहा है।

140 दिन बाद शुरू हुआ आईपीएल

गौरतलब है कि 140 दिन के बाद यूएई में इस टूर्नामेंट को पूरा किया जाएगा। इसकी शुरुआत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से होगी।

यह भी पढ़े

अफ़ग़ानिस्तान को कब्जे में लेने के बाद तालिबान ने किए ये बदलाव

 

शाम 7ः30 बजे शुरू होगा मैच

भारत के समय के अनुसार मैच रविवार यानि आज शाम 7ः30 बजे शुरू होगा। अगर चेन्नई की टीम जीतती है तो वह पॉइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर नंबर-1 पर आ जाएगी।

यह रही अंक तालिका

अभी दिल्ली के 12 और चेन्नई के 10 अंक हैं। चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है, लिहाजा एक समान अंक होने पर वह दिल्ली से आगे निकल जाएगी। वहीं, मुंबई की टीम जीत की स्थिति में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। मुंबई के अभी 8 अंक हैं।

पिछले मुकाबले में जीती थी मुंबई की टीम

आईपीएल 2021 में इन दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 6 विकेट खोकर जीत के टारगेट को हासिल कर लिया था। यह मुंबई की टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले उसने 2017 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 199 रन चेज किए थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश : श्रीकांत शर्मा बने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, रेस में थे सबसे आगे

Rahul

किम जोंग उन की हुई मौत, विषेशज्ञों ने किया दावा

Samar Khan

पहले दो दिन बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे टीएमसी सांसद

Rahul srivastava