featured खेल

140 दिन के बाद आज फिर शुरू हो रहा है IPL, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला

इस तारीख से शुरू होगा IPL 2021 का दूसरा फेज...

आईपीएल की धूम फिर से बढ़ने वाली है। कोरोना महामारी के कारण 2 मई को इंडियन प्रीमियर लीग का सफर थम गया था। लेकिन अब फिर से यह शुरू होने जा रहा है।

140 दिन बाद शुरू हुआ आईपीएल

गौरतलब है कि 140 दिन के बाद यूएई में इस टूर्नामेंट को पूरा किया जाएगा। इसकी शुरुआत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से होगी।

यह भी पढ़े

अफ़ग़ानिस्तान को कब्जे में लेने के बाद तालिबान ने किए ये बदलाव

 

शाम 7ः30 बजे शुरू होगा मैच

भारत के समय के अनुसार मैच रविवार यानि आज शाम 7ः30 बजे शुरू होगा। अगर चेन्नई की टीम जीतती है तो वह पॉइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर नंबर-1 पर आ जाएगी।

यह रही अंक तालिका

अभी दिल्ली के 12 और चेन्नई के 10 अंक हैं। चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है, लिहाजा एक समान अंक होने पर वह दिल्ली से आगे निकल जाएगी। वहीं, मुंबई की टीम जीत की स्थिति में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। मुंबई के अभी 8 अंक हैं।

पिछले मुकाबले में जीती थी मुंबई की टीम

आईपीएल 2021 में इन दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 6 विकेट खोकर जीत के टारगेट को हासिल कर लिया था। यह मुंबई की टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले उसने 2017 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 199 रन चेज किए थे।

Related posts

PRSI के पदाधिकारियों ने कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भेंट, नई शिक्षा नीति को लेकर हुई चर्चा

Aman Sharma

उत्तराखंड में सोमवार को 194 उद्योगों में दोबारा कामकाज शुरू होने का खुला रास्ता 

Shubham Gupta

सीएम नीतीश ने आखिरी समय बदला फैसला, उमेश कुशवाहा बनाए गए बिहार JDU के नए अध्यक्ष

Aman Sharma