featured देश

खत्म हुआ सीएम ममता बनर्जी का इंतजार, 30 सितंबर को बंगाल में होंगे चुनाव, 3 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

default 1 खत्म हुआ सीएम ममता बनर्जी का इंतजार, 30 सितंबर को बंगाल में होंगे चुनाव, 3 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में विधानसभा उपचुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। दोनों राज्यों में 30 सितंबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे। पश्चिम बंगाल का उपचुनाव कई मायनों में अहम है।

30 सितंबर को बंगाल में होंगे चुनाव

लंबे समय से उपचुनाव का इंतजार कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए तारीख मुकम्मल कर दी है। 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल में उपचुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव इतना अहम क्यों है और क्यों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बार-बार चुनाव आयोग ने उपचुनाव करवाने की मांग कर रही थी आपको बताते हैं।

पश्चिम बंगाल का उपचुनाव काफी अहम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी लगातार चुनाव आयोग से उपचुनाव करवाने की मांग कर रही थी। जिसके बाद अब केंद्री चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को उपचुनाव कराने का एलान किया है। इस उपचुनाव में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए चुनाव लड़ेंगी। ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में हार गईं थी। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी तो संभाल ली लेकिन 6 महीने में उन्हें चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचना जरूरी था। ऐसे में यह उपचुनाव काफी अहम हैं।

3 अक्टूबर को घोषित होंगे उपचुनाव के नतीजे

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ओडिशा में भी विधानसभा के उपचुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। बंगाल और ओडिशा में 30 सितंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। जबकि नतीजे 3 अक्टूबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने का फैसला किया है। इसी तारीख को पश्चिम बंगाल के समसेरगंज, जंगीपुर और पिपली (ओडिशा) में भी उपचुनाव होंगे। जबकि वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी।

Related posts

बिहार में चुनाव की गहमागहमी, एनडीए कर सकता है प्रत्याशियों का ऐलान

bharatkhabar

धरती पर मौत बरसाकर पहली बार मंगल ग्रह पहुंचा चीन, जानिए किन रहस्यों का लगाएगा पता..

Rozy Ali

पूर्वी पाकिस्तान से आए 63 हिन्दू बंगाली परिवारों को मिलेगा आशियाना, घर बनाने के सहायता देगी सरकार

Rani Naqvi