featured राज्य

बाढ़ की चपेट में बिहार का वैशाली जिला, ऐतिहासिक अशोक स्तंभ और बुद्ध अवशेष स्तूप हुआ जलमग्न

बाढ़ की चपेट में ऐतिहासिक अशोक के स्तंभ और बुद्ध अवशेष स्तूप 1 बाढ़ की चपेट में बिहार का वैशाली जिला, ऐतिहासिक अशोक स्तंभ और बुद्ध अवशेष स्तूप हुआ जलमग्न

बिहार में बाढ़ की विभीषिका खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही, मानसून के अंतिम चरण में भी बिहार के वैशाली जिले में बाढ़ का प्रकोप जारी है। गंगा नदी के जल स्तर में कमी आई है लेकिन गंगा के बाद अब गंडक और उसकी सहायक नदियां उफान का कोहराम मचा रही हैं। नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

बाढ़ की चपेट में ऐतिहासिक अशोक स्तंभ और बुद्ध अवशेष स्तूप

बढ़ते जलस्तर के कारण वैशाली जिले में ऐतिहासिक अशोक स्तंभ और ‘बुद्ध अवशेष स्तूप’ वाले परिसर बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं| पूरा इलाका पानी में समा चुका है ऐतिहासिक स्थलों पर खतरे की घंटी बज रही है अधिकारियों का कहना है कि उनके पास पानी निकालने की पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन रात में पानी निकालते हैं तो सुबह तक पानी से भर जाता है क्योंकि चारों ओर पानी ही पानी है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने ये कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जल संसाधन व आपदा प्रबंधन विभाग प्रशासन के साथ एक चीज पर नज़र रखे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट किया है कि वह प्रभावित क्षेत्र के लोगों की हर संभव सहायता करें। 

Related posts

चिदंबरम ने पीएम मोदी को गिनाए गैर-गांधी परिवार के 15 अध्यक्षों के नाम

mahesh yadav

Up Board Exam: 500 साल पुराने स्कूल को बना दिया परीक्षा केन्द्र, प्रिसिंपल ने पूछा-हम कैसे कराएं एग्जाम

Pradeep Tiwari

वेंकैया नायडू को आरोग्य घेषित करने की याचिका पर राज्यसभा ने मांगा शरद यादव से जवाब

Rani Naqvi