featured यूपी

कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में एक लाख लोगों के जुटने की संभावना

एक लाख लोगों के जुटने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार 01 सितम्बर बुधवार को अतरौली में संपन्न होगा। उनके त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने भाजपा शाति प्रदेशों के मुख्यमंत्री, कई प्रदेशों के राज्यपाल, केन्द्रीय व प्रदेश मंत्रिमण्डल के कई मंत्रियों समेत विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों के नेता अतरौली पहुँचेंगे। इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताऔं और आसपास के करीब एक लाख लोगों के पहुँचने की संभावना है।
कारीगरों ने बूंदी व लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार 1400 कारीगर भोजन बनाने के लिए अतरौली पहुंच गये हैं।

त्रयोदशी संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय व प्रदेश के मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए गांव पिलखुनी के समीप लोक निर्माण विभाग की ओर से दो हेलीपैड तैयार कराए गए हैं। इसके अलावा तमाम नेता अपने वाहन से अतरौली पहुंचेंगे। धनीपुर हवाई पट्टी से अतरौली तक रामघाट रोड की सफाई के लिए अतरौली, लोधा, गंगीरी व बिजौली ब्लॉक के सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।
अब तक की तैयारियों के क्रम में धनीपुर हवाईपट्टी से लेकर आयोजन स्थल तक को 5 जोन व 12 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

Related posts

कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, जवानों ने ड्यूटी पर जाने से किया इंकार

Rani Naqvi

मुंबई के रिहायशी ईलाके में फिर लगी एक ईमारत में आग, 4 लोगों के साथ 7 घायल

Rani Naqvi

भारतीय महिला सुरक्षा संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

Aditya Mishra