Breaking News यूपी

भारतीय महिला सुरक्षा संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2021 08 10 at 2.20.29 PM भारतीय महिला सुरक्षा संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

आगरा। भारतीय महिला सुरक्षा संघ ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों, बेरोजगारी और महिला अत्याचारों के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था ,महिलाओं के प्रति सरकार असंवेदनशील हो गई है। महिलाओं के ऊपर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका वरुण ने कहा कि इस निरंकुश सरकार के शासनकाल में NCRB के आंकड़े विश्व पटल पर शर्मसार करने वाले हैं। महिलाओं के प्रति पिछले साल 405861 मामले सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2021 08 10 at 2.20.52 PM भारतीय महिला सुरक्षा संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

उन्होंने कहा कि छेड़खानी, बलात्कार, हत्या जैसे संगीन मामले सम्मिलित हैं। अपराधियों को सजा देने के मामले में शासन एवं प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रहा है। प्रियंका ने कहा कि मासूम बेटियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Image 2021 08 10 at 2.20.37 PM भारतीय महिला सुरक्षा संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

प्रियंका वरूण ने कहा कि कहा कि यदि 9 वर्ष की बच्ची को न्याय एवं दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी गई तो भारतीय महिला सुरक्षा संघ द्वारा पूरे देश में उग्र आंदोलन किया जायेगा। भूख हड़ताल किया जाएगा।

WhatsApp Image 2021 08 10 at 2.21.00 PM भारतीय महिला सुरक्षा संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र अहिरवार ने कहा की ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले दोषियों को तुरंत फांसी की सजा होनी चाहिए। लिहाजा हमें मात्र राष्ट्रपति से ही उम्मीद है यह कि आपको हजारों लाखों बच्चियों की चीखे पुकारे जरूर सुनाई दे रही होगी। ज्ञापन देने वालों में परशुराम कर्दम, राकेश बौद्ध, राधिका भाई, टिंकू वर्मा, रवि, मुन्नी, रीना, मंजू, कल्पना आदि शामिल रहे।

Related posts

राहुल : हाथी पैसा खा गया, साइकिल का टायर पंचर, करें हाथ पर भरोसा

shipra saxena

सीएम योगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई यूपी की कैबिनेट बैठक, 15 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

Ankit Tripathi

मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

Rani Naqvi