featured देश राज्य

अचानक गिरे सेब के दाम,बागबानों की बढ़ी चिंता, बीजेपी पर भड़की कांग्रेस

navbharat times 8 अचानक गिरे सेब के दाम,बागबानों की बढ़ी चिंता, बीजेपी पर भड़की कांग्रेस

सेब के दामों में अचानक गिरावट आने के बाद बागबानों की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस ने इसके लिए सरकार के साथ सेब व्यापारियों की सांठ गांठ को जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों बागबानों के हितों की रक्षा करने में असमर्थ है ऐसे में कांग्रेस ने बागवानी मंत्री को पद से हटाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आज कल सेब सीजन चल रहा है और इस साल सभी को सेब के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी। लेकिन बागवानों को इस बार निराशा ही हाथ लगी है। बेमौसमी बारिश और बर्फबारी के चलते बागबानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

बता दें कि आगे उन्होंने कहा कि सरकार से बार बार आग्रह करने के बावजूद भी आज तक नुकसान की भरपाई नही की गई। कुलदीप राठौर ने कहा कि बागबानों को सस्ता कार्टन ओर कीटनाशक उपलब्ध करवाने चाहिए थे। लेकिन सरकार ने इनके दामो में भी वृद्धि कर दी। सड़को की दुर्दशा के कारण किसान बागवान अपनी फसल मंडियों तक नही पहुंचा पा रहे है और जो फसल मंडी में पंहुच रही है उसके उचित दाम तक नही मिल रहे है।

वहीं केंद्र ने जो नए कृषि कानून लागू किये गए है उसका असर दिखने लगा है। जिसके कारण कुछ एक चुनिदा कंपनियों की वजह से सेब के दामो मे भारी गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को अडानी पर तुरन्त अंकुश लगाना चाहिए ताकि प्रदेश के किसानों के हितों को बचाया जा सके। मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर खुद बागवान होने का दावा करते है। लेकिन वे बागवानों के हितों के लिए कोई कदम नही उठा रहे हैं। उन्होंने बागवानी मंन्त्री को भी तुरंत पद से हटाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सेब के दाम अचानक गिरावट आने से बागबानों की चिंता बढ़ गई है। यह सब सरकार की व्यापारियों के साथ मिलीभगत है। अडानी मोदी के साथ मिलकर देश को लूट रहे हैं। देश भर के किसान अपने हितों की रक्षा के लिए धरना दे रहे हैं। सरकार को अडानी पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी है। प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है। आगामी चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

Related posts

प्रयागराज: इलाहाबाद विवि में लाइब्रेरी खोलने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Shailendra Singh

नकदी के संकट की खबरों को RBI ने ठहराया गलत कहा, देश में नहीं है नकदी की संकट

mahesh yadav

अनलॉक के बाद बाजारों में उमड़ा स्वाद, दुकानों पर जुटने लगे शौकीन

Shailendra Singh