featured यूपी

आगरा में बिल्डिंग गिरने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत

आगरा में बिल्डिंग गिरने से हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों के मौत की खबर  

आगरा: उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार को एक बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधूपुरा में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ है, जिसमें करीब 25 लोग शामिल थे। वहीं, घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है।

Related posts

सपा-बसपा गठबंधन पर बोलीं मायावती, कहा गेस्ट हाउस कांड से ऊपर है देश हित

mahesh yadav

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने दीपिका-प्रियंका को दी मात, तोड़े फिल्मों के रिकॉर्ड

mohini kushwaha

जानें फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञानिकों ने Black Hole के बारे में क्या बताया?

Samar Khan