featured धर्म

आज का राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, कैसी रहेगी ग्रहों की चाल?

aaj k rashifal

आज रक्षाबंधन का पावन पर्व है। 22 अगस्त यानी रविवार को पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। धन और व्यापार के मामले में आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा और किस राशि के लोगों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ आइए जानते हैं।

मकर राशि-

आज चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र है और शोभन योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन वृषभ राशिफल वालों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। क्रोध और भ्रम के कारण आज आप मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। बेहतर यही होगा कि आज धैर्य और शांति बनाए रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशिफल वालों के लिए धन का दिन आज मिलाजुला रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेगें और कार्य में बाधा पैदा करने की कोशिश करेंगे।

मेष राशि

मेष राशिफल वाले आज धन की बचत करें। आज आय से अधिक धन का व्यय होने का प्रबल योग बना हुआ है। इसके साथ ही आज के दिन धन संचय की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

कर्क राशि

कर्क राशिफल वालों के कार्य आज प्रभावित हो सकते हैं। तनाव और धन की कमी की कारण आज आपके काम कुछ प्रभावित होंगे। ऐसे में धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। आज परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति में बाधा आ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशिफल वालों के लिए आज धन के व्यय का योग बना हुआ है। हालांकि आज आपका मन खुश रहेगा अनावश्यक कार्यों में व्यस्ता रहेगी। धन से अधिक आज अपनी छवि को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास अधिक करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशिफल आय में वृद्धि का संकेत मिल रहा है। शुक्र आपकी राशि में विराजमान हैं। सुखों में वृद्धि होगी, लेकिन शॉपिंग और अन्य चीजों को खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं। धन की प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशिफल वालों के लिए परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आज अचानक धन की भी प्राप्ति हो सकती है. आज धन के व्यय का भी योग बना हुआ है।

मीन राशि

मीन राशिफल धन के मामले में आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके अपने सभी धन से जुड़े कार्यों को पूरा करना होगा। आलस का त्याग करें और आने वाले अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशिफल वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज प्रत्येक कार्यों को ऊर्जा के साथ निपटाने में सफलता मिलेगी। आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है. आज आप विचारों से लोगों को प्रभावित करेंगे और धन लाभ की प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशिफल वालों के लिए आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि में विराजमान हैं। शनिदेव के साथ चंद्रमा की युति विष योग का निर्माण कर रही है

कुंभ राशि

कुंभ राशिफल अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी और अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. आज के दिन कर्ज आदि से दूर रहें।

धनु राशि

धनु राशिफल वाले आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। आज का दिन आपका योजनाएं बनाने में गुजरेगा।

Related posts

क्यो की जाती है विश्‍वकर्मा पूजा, क्या है इसका महत्व-जाने

mohini kushwaha

आम खाने के इन फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान, और आज ही ले आएंगे आम

pratiyush chaubey

Queen Elizabeth II Funeral: रात 12 बजे दफनाया जाएगा क्वीन का ताबूत

Rahul