featured हेल्थ

आम खाने के इन फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान, और आज ही ले आएंगे आम

mango आम खाने के इन फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान, और आज ही ले आएंगे आम

देश में कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, हां उसकी लहर कुछ थम गई है। जिसके चलते अभी भी लोग पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। खान-पान से लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग तक। गर्मी का मौसम है तो लोग और सावधानी के साथ कुछ खा-पी रहे हैं। हालांकि हम आपको बताने जा रहे हैं आम खाने के वो लाभ जिसे जानने के बाद शायद आप आज ही आम खरीद लाएंगे।

पोषक तत्वों का भंडार है आम

आम फलों का राजा है, और अमूमन सभी लोगों को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानतें हैं आम फलों का राजा यू ही नहीं हैं। आम में सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि वो पोषक तत्वों का भंडार होता है। आम खाने से आप कई तरह की बीमारियां होने से भी बच सकते हैं। और आम के सेवन से शरीर में हेप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इसीलिए आम को हेप्पी फ्रूट भी कहा जाता है।

आम खाने से बढ़ती है इम्यूनिटी

ज्यादातर देखा गया है कि बच्चों को आम बहुत पसंद होता है। और होना भी चाहिए क्योंकि बच्चों की सेहत के लिहाज से आम बहुत फायदेमंद होता है। तो अगर आपका बच्चा ज्यादा आम खाता है तो परेशान मत होइए। दरअसल आम से बच्चों का मानसिक विकास होता है, पाचन तंत्र ठीक रहता है, और इम्यूनिटी बढ़ती है। चलिए बताते हैं आम खाने के कुछ और फायदे।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है आम

कोरोना काल में अगर सबने किसी चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया तो वो इम्यूनिटी बूस्ट करने पर। क्या आप जानते हैं आम में विटामिन-C भरपूर मात्रा में होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको आम जरूर खाना चाहिए। आम किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। आम में विटामिन-E और विटामिन-B होते हैं, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

हड्डियों तेजी से करती हैं विकास

आम खाने से दिमाग और हड्डियों का विकास होता है। आम में ऐसे कई पौष्टिक तत्व हैं, जिनसे दिमाग और हड्डियों तेजी से विकास करती हैं। बच्चों के लिए इसलिए ये सबसे अधिक फायदेमंद है। आम में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा आम में पाया जाने वाला विटामिन-A भी हड्डियों को मजबूत रखता है।

तुरंत एनर्जी देता है आम

बच्चों में एनर्जी की कमी होने से वो जल्दी थकते हैं। ऐसे में आम उन्हें तुरंत एनर्जी देता है। एनर्जी की कमी होने पर मांसपेशियों और और हड्डियों के विकास में रुकावट आ सकती है। और आम में विकास के लिए जरूरी सभी विटामिन्स और मिनरल्स हैं।

Related posts

यूपी में पर्यटन को उद्यम के रूप में बढ़ायेगी सरकार, जानिए कैसे

Aditya Mishra

आप ने की अमरनाथ आतंकी हमले की कड़ी निंदा, सुरक्षा इंतजामों पर उठाये सवाल

Srishti vishwakarma

अमिताभ बच्चन बना रहे हैं आज अपना 79वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी ये ख़ास बातें

Kalpana Chauhan