featured यूपी

गोरखपुर: तालाब बनी कॉलोनियों में पहुंचे लल्‍लू, कहा- यहां विकास पागल हो गया है

गोरखपुर: तालाब बनी कॉलोनियों में पहुंचे लल्‍लू, कहा- यहां विकास पागल हो गया है

गोरखपुरः यूपी कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय कुमार ‘लल्‍लू’ गोरखपुर की तालाब बनी कॉलोनियों में लोगों का हाल जानने पहुंचे। यहां उन्‍होंने घर और फेरी लगाने वाले लोगों से पूछा कि वे कैसे हैं। तालाब बनी सड़कों में आखिर रोजमर्रा की जिंदगी कैसे चल रही है, काम कैसे हो रहा है। साथ ही उन्‍होंने निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा से लोग काफी दु:खी हैं। 89 से यहां पर सांसद और मेयर भाजपा के हैं। योगी आदित्‍यनाथ खुद पांच बार सांसद रहे हैं। गोरखपुर की अनेक कॉलोनियों में जल-जमाव की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

गोरखपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज रोड स्थित तालाब बनी वसुंधरा कॉलोनी में घुटने तक पानी में डूबते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार ‘लल्‍लू’ लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने सभी का हाल जाना। वह घरों के बाहर तक गए और लोगों की इस समस्‍या पर भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा।

मुख्‍यमंत्री ने पानी के हवाले छोड़ा गृह जनपद

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि, यहां के लोगों को दवाई, खाद्य सामग्री और अन्‍य सामान लाना हो तो कमर भर पानी में डूब के जाना होता है। मुख्‍य सड़क पर तो और भी हैरान कर देने वाला दृश्‍य दिखा। उन्‍होंने बताया कि, सड़क पर जमे पानी में जलकुंभी भी दिखाई दी। वे कहते हैं कि वे गांव के रहने वाले हैं। उन्‍हें पता है कि जहां अधिक समय से पानी लगा हुआ है, वहां पर ही जलकुंभी होता है। ये सरकार और मुख्‍यमंत्री अपने गृह नगर और गृह क्षेत्र को पानी के हवाले छोड़ रखे हैं। विकास यहां पागल हो गया और लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

 

गोरखपुर: तालाब बनी कॉलोनियों में पहुंचे लल्‍लू, कहा- यहां विकास पागल हो गया है

 

अजय कुमार ‘लल्‍लू’ ने कहा कि, वो मुख्‍यमंत्री जो सदन, सड़कों और दूसरे राज्‍यों में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उनका सच देखना है तो इन वार्डों और मोहल्‍लों में देखें, जहां जल-जमाव से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उनकी समस्‍या को देखें। ये मुख्‍यमंत्री पूरी तरह हर मोर्चों पर विफल हैं।

मुख्‍यमंत्री और भाजपा की विदाई तय

उन्‍होंने कहा कि, जो मुख्‍यमंत्री भ्रष्‍टाचार की बात करते हैं, उसका सबसे बड़ा उदाहरण यहीं पर दिखाई दे रहा है। जहां करोड़ों रुपए की लागत से नाले का निर्माण हुआ, वहां पानी‍ निकलने की बजाय पानी उल्‍टा इन जगहों पर आ रहा है। ये प्रमाण है कि सीएम का जीरो टारलेंस का सच सबके सामने है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, विकास का मॉडल पूरे देश ने देख लिया है। आने वाले दिनों में मुख्‍यमंत्री और भाजपा की विदाई तय है।

Related posts

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर और परगट सिंह कांग्रेस में होंगे शामिल

shipra saxena

वादे पूरे न करने का ठीकरा वित्त मंत्री ने पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार पर फोड़ा

Breaking News

21 मार्च 2022 का राशिफल: सोमवार का दिन आपके लिए है खास, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar