featured यूपी

कानून व्‍यवस्‍था पर वार, अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने यूपी को बनाया अपराध प्रदेश 

कानून व्यवस्था पर वार, अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने यूपी को बनाया अपराध प्रदेश

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष सत्‍ताधारी भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बता रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्‍यवस्‍था को ध्‍वस्‍त बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। प्रदेशवासी उत्पीड़न, हिंसा और अराजकता से डरे हुए हैं। उन्‍होंने कहा, दिल्ली में प्रदेश की बेटी दुष्कर्म पीड़िता महिला के आत्मदाह की घटना से यूपी शर्मसार है। महोबा का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा, छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जिंदा जला दिया गया। ऐसी घटनाएं भाजपा सरकार की विफलता दिखाती हैं।

अपराधियों ने किया भाजपा सरकार का एनकाउंटर: अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो ने कहा, मथुरा में दिनदहाड़े करोड़ों की और गोरखपुर में लाखों की लूट ने एनकाउंटर वाली भाजपा सरकार के समय ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की कलई खोल दी है। उनहोंने कहा, ऐसा लग रहा है कि यूपी में अपराधियों ने भाजपा सरकार का ही एनकाउंटर कर दिया है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने आखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट-पाट किया। यही हाल पूरे प्रदेश का है।

जेसीबी मानसिकता से काम कर रही सरकार: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि, यह प्रदेश का दुर्भाग्य ही है कि मुख्यमंत्री जी कानून का पालन कराने की जगह पुलिस-प्रशासन को ठोको नीति की शिक्षा देते हैं। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकारी सत्ता के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मकान ढहाये जा रहे हैं। यह सरकार जेसीबी मानसिकता से काम कर रही है, जिसके तहत असहमति की आवाज को दबाया जा रहा है।

भाजपा ने संविधान का बनाया मजाक: अखिलेश यादव

सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा, भाजपा ने समाज में राजनैतिक शत्रुता पैदा की है। उन्‍होंने कहा, जिस शासन तंत्र को अपराध रोकने का कार्य करना चाहिए, वह सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले लोगों को निपटाने में लगी है। भाजपा ने संविधान का मजाक बना दिया है। अपराधी सत्ता संरक्षण में सफेदपोश बन गये हैं और बेगुनाहों को जेलों में ठूंस दिया जा रहा। भाजपा सरकार ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया है।

Related posts

प्रियंका गांधी के दौरे में बदलाव, अब 14 जुलाई को नहीं इस दिन लखनऊ आएंगी…

Shailendra Singh

रैली में राहुल गांधी पर बरसे पीएम मोदी, बताया- दबंग, अहंकारी और अपरिपक्व

rituraj

गोरखपुर से हैदराबाद की यात्रा करने वालों को रेल की सौगात

piyush shukla