featured यूपी

यूपी में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं : रवीन्द्र सिंह

यूपी में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं

लखनऊ। लघु उद्योग भारती के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है इसलिए लघु भारती का दायित्व और भी बढ़ जाता है। रवीन्द्र सिंह को हाल ही में लघु उद्योग भारती का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

रवीन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मधु सूदन दादू के नेतृत्व में उद्योगों का विकास एवं संगठन का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि इस समय सम्पूर्ण विश्व की निगाह भारत पर है। इसलिए भारत को इस समय प्रगति के नये आयाम स्थापित करना है।
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मधु सूदन दादू ने कहा कि हम सभी मिलकर औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में कार्य करते हुए प्रदेश को आर्थिक विकास की ओर ले जायेंगे।

लघु उद्योग भारती की आगरा में संपन्न बैठक में नोएडा के मधु सूदन दादू को प्रदेश अध्यक्ष और रवीन्द्र सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश, उत्तर क्षेत्र के प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल और अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, सभी संभाग अध्यक्ष एवं महामंत्री व संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

गोंडाः मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ के पेश किया गया है, वायरल वीडियो पर पूर्व सपा विधायक ने दी सफाई

Shailendra Singh

स्मृति ईरानी के मुकदमे पर दिल्ली HC हुआ सख्त, जयराम और पवन खेड़ा को समन, कहा डिलीट करें अपनी पोस्ट

Rahul

LIVE: राजस्थान में 3बजे तक 59% मतदान

Rani Naqvi