Breaking News यूपी

किसान आंदोलन में जेल गए लोगों का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2021 08 08 at 8.11.14 PM किसान आंदोलन में जेल गए लोगों का हुआ सम्मान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की एडवोकेट मधुलिका यादव द्वारा समाजवादी युवा सम्मान समारोह 2021 का आयोजन किया गया। बीकेटी के एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसान आंदोलन के लिए जेल गए युवाओं को गदा देकर सम्मानित किया गया।

समाजवादी पार्टी के सदस्य विधान परिषद शशांक यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। लखनऊ जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान भी मौके पर मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2021 08 08 at 8.11.06 PM किसान आंदोलन में जेल गए लोगों का हुआ सम्मान

इस कार्यक्रम में 14 दिसंबर 2020 को किसान आंदोलन में जेल गए छात्रसभा जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, आरपी यादव, प्रवेश कुमार, त्रिभुवन सिंह, सूरज लोधी,आशुतोष यादव को गदा देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2021 08 08 at 8.11.15 PM किसान आंदोलन में जेल गए लोगों का हुआ सम्मान

सम्मान समारोह को सभी वक्ताओं ने संबोधित करते हुए 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय सचिव देवी बक्श सिंह, एडवोकेट आरपी यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, सुनील भदौरिया, अरुण रावत जिला पंचायत सदस्य, सहजराम, प्रवक्ता मनोज यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, छात्र सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, पंकज रावत, विनय रावत, गोविंद यादव, त्रिभुवन यादव, संतोष भार्गव, आरपी यादव, सूरज लोधी, प्रवेश यादव, आशुतोष यादव, गौरव पाण्डेय, सीमा लोधी, पिंटू यादव, सरोज रावत, बलवीर यादव, ललित रावत एवं शिवम यादव ‘गोलू’ आदि शामिल रहे।

Related posts

महिला ने फौजी पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

Rahul srivastava

मूकबधिर महिला, पकिस्तान से भारत आई मूकबधिर महिला गीता को मिले उसके असली माँ बाप

Aman Sharma

कार्यक्रम में शामिल हुए हामिद अंसारी ने कहा- कट्टरता और उग्र राष्ट्रवाद के मुकाबले देशप्रेम ज्यादा सकारात्मक अवधारणा

Trinath Mishra