featured यूपी

लिटिल धावक को सलामः प्रयागराज से दिल्ली तक दौड़कर पहुंचना चाहते हैं बादल और काजल

लिटिल धावक को सलामः प्रयागराज से दिल्ली तक दौड़कर पहुंचना चाहते हैं बादल और काजल

प्रयागराज: दो मासूम बच्चों के हैरतअंगेज कारनामे ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। 9 साल की काजल और 6 साल का बादल दौड़कर ही प्रयागराज से दिल्ली पहुंचने वाला है। प्रयागराज से दिल्ली की लगभग 720 किलोमीटर की दूरी ये दोनों भाई-बहन दौड़कर ही पूरा कर रहे हैं। आज काजल और बादल दिल्ली स्थित इंडिया गेट पहुंच जाएंगे। काजल और बादल ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पहुंच चुके थे। काजल और बादल के इस सफर में उनके माता-पिता भी साथ दे रहे हैं।

25 जुलाई को शुरु किया था सफर

काजल और बादल ने 25 जुलाई को अपने इस सफर की शुरुआत करते हुए प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इनका लक्ष्य है कि ये आठ अगस्त यानी आज इंडिया गेट पहुंच जाएंगे। 7 अगस्त तक इन्होंने ग्रेटर नोएडा तक का सफर तय किया। जोश से भरे इन बच्चों का यही कहना है कि इस कारनामे के जरिए वो एक नया मुकाम हासिल करना चाहते हैं।

एक दिन में दौड़ते हैं कि 42-45 किमी

सड़क पर नन्हे-नन्हे पैरों से दौड़ लगाते हुए इन बच्चों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये बच्चे 720 किलोमीटर की दूरी को दौड़कर पूरा करना चाहते हैं। ये बच्चे प्रतिदिन 42 से 45 किलोमीटर की दूरी दौड़ लगाकर पूरी करते हैं। अभी तक ये लिटिल धावक ग्रेटर नोएडा पहुंच चुका है। अब मंजिल इसके बेहद करीब है।

7 घंटे में दौड़ सकते हैं 65 किमी

बादल और काजल के पिता नीरज कुमार अपनी पत्नी के साथ बच्चों का हौसला अफजाई करने के लिए उनके साथ हैं। उनका कहना है कि उनके बच्चों का स्टैमिना काफी अच्छा है। वे 7 घंटे में 65 किलोमीटर तक भी दौड़ का चैलेंज स्वीकार कर सकते हैं।

Related posts

मेघालय: कोयला की खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी, तीन हेलमेट बरामद

Ankit Tripathi

सोमवार को सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद आज और मरीज को निकला कोरोना

Rahul srivastava

किसानों के समर्थन में बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या, मनोहर लाल खट्टर ने जताया दुख

Aman Sharma