featured यूपी

दशकों बाद कृषि निर्यात में भारत Top 10 में शामिल : नरेन्द्र मोदी

modi दशकों बाद कृषि निर्यात में भारत Top 10 में शामिल : नरेन्द्र मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कुशीनगर की अमलावती देवी, सुलतानपुर की बबिता यादव,वाराणसी की बादामी और झांसी के पंकज सहगल से बात की।

मोदी ने कहा कि 05 अगस्त की तारीख इतिहास बन गयी है। 02 साल पहले एक भारत श्रेष्ठ भारत को मजबूत करने के लिए अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया।
05 अगस्त को ही पिछले साल जब कोटि-कोटि भारतीयों ने अपने राममंदिर निर्माण की तरफ अगला कदम बढ़ाया। आज तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आज के दिन ओलम्पिक के मैदान पर युवाओं ने बड़ी छलांग लगायी।

आज ही यूपी के 15 करोड़ लोगों के लिए पुण्य आयोजन हो रहा है। गरीब परिवार के भाई बहनों को एक साल से मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। हमारे युवा नई सिद्धियां प्राप्त कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों बाद कृषि निर्यात में भारत टांप 10 में शामिल हुआ। कोरोना काल में भारतीयों का उद्यम नई ऊंचाई हासिल कर रहा है। आजादी के बाद पहली बार एक महीने में भारत का स्पोर्ट ढ़ाई लाख करोड़ से भी ज्यादा हुआ है। भारत का गौरव मेक इन इण्डिया विमान वाहक पोत इस साल समंदर में अपना ट्रायल शुरू कर दिया। भारत का युवा चल पड़ा है। एक भी गरीब ऐसा न हो जिसके घर में राशन न हो यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश कैसे बदलता है। इससे कुछ लोगों को कोई सरोकार नहीं है। यह लोग अपने स्वार्थ के लिए देश की भावना को आहत करने में जुटे हैं। देश हित के कार्य को कैसे रोका जाये राजनीतिक लोग इस पर लगे हैं। देश को देश के विकास को रोकने की कितनी भी कोशिश कर लें यह देश रूकने वाला नहीं है। हर कठिनाई को चुनौती देते हुए देश हर मोर्चे पर तेजी से बढ़ रहा है। जब देश नये कीर्तिमान हासिल कर रहा था कुछ लोग दिल्ली में संसद रोक रहे थे। भारत टीकाकरण के मामले में भी आगे है।

Related posts

अफगानिस्तान को मिलने वाली गेहूं की पहली खेप को सुषमा ने दिखाई हरी झंडी

Breaking News

‘शाम की 7 बजे के बाद भी खुलें दुकानें’, कानपुर के दुकानदारों ने लगाई सरकार से गुहार

Shailendra Singh

नेपाली कांग्रेस पार्टी ने ओली सरकार से चीन द्वारा नेपाल के हिस्से को तिब्बत में मिलाने पर मांगा जवाब

Rani Naqvi