Breaking News यूपी

UP Election: प्रदेश में 10 अगस्त से शुरु होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान

16 जुलाई से प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा, यहां देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी का चुनावी अभियान आने वाले 10 अगस्त से शुरु होने वाला है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ आएंगीं।

कांग्रेस कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

यूपी के दौरे पर प्रियंका गांधी विशेष अभियान की शुरुआत कर सकती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में रहेंगी। कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण का भी कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम के चलते वह 10 अगस्त को लखनऊ आ जाएंगी।

3 अगस्त से शुरु होगी यात्रा

इसके पहले यूपी के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी दलित स्वाभिमान यात्रा निकालने की योजना बना रही है। यह अभियान आने वाले 3 अगस्त से शुरु होने वाला है। प्रदेश में जहां अन्य राजनीतिक दल चुनावी अभियान को लेकर ब्राह्मण मतदाताओं का विशेष ध्यान दे रहे हैं। वहीं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी दलित स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से एक अलग रास्ते पर निकल रही है। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलितों के उत्पीड़न को रोकना है।

Related posts

शिवपाल यादव का बयान कहा, Sp अध्यक्ष के रूप में होती है अखिलेश से बात

mahesh yadav

दुर्घटनाग्रस्त हुई कोटद्वार जा रही बस, तीन की मौत 21 हुए घायल

bharatkhabar

वाराणसी: भारत-जापान दोस्ती की मिसाल “रुद्राक्ष” बनकर तैयार, मन मोह लेंगी इसकी खूबियां  

Shailendra Singh