featured देश यूपी राज्य

शिवपाल यादव का बयान कहा, Sp अध्यक्ष के रूप में होती है अखिलेश से बात

shivpal yadav शिवपाल यादव का बयान कहा, Sp अध्यक्ष के रूप में होती है अखिलेश से बात

लखनऊः समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (चाचा-भतीजे) की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव अब राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अखिलेश यादव से बात भतीजे के तौर पर नहीं बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में होती है।

 

 

shivpal शिवपाल यादव का बयान कहा, Sp अध्यक्ष के रूप में होती है अखिलेश से बात

परिवार और पॉलिटिक्स अलग है

वहीं इस दौरान शिवपाल यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि परिवार में सब ठीक है। गठबंधन के लिए हुई बैठक में उनको नहीं बुलाया गया। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के समस्त फैसले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश लेंगे। परिवार और पॉलिटिक्स अलग है।

ये भी पढ़ें : अमर सिंह ने साधा माया-अखिलेश पर निशाना कहा, बुआ-बबुआ के खिलाफ करूंगा प्रचार

शिवपाल ने दिया बड़ा बयान

अब वो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अगर हमें बात करनी है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करनी है भतीजे से बात नहीं करनी है। आपको बता दें कि 28 जुलाई को सपा कार्यकारणी की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई थी। इस बैठक में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव शामिल नहीं हुए थे।

चुनावों में पड़ सकता बुरा असर

वहीं राजनीतिक जानकार इस मामले को सपा के लिए बुरी खबर बता रहें हैं, जानकारों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव तक यह मामला अगर अखिलेश और शिवपाल ने आपस में सही नहीं किया इसका असर चुनावों में देखने को मिल सकता है।

by ankit tripathi

Related posts

बॉक्स ऑफिस पर चली दर्शको की मनमर्ज़ियां, आया जबरदस्त उछाल

mohini kushwaha

अमेरिका से भी अच्छी है हमारे यहां इस्तेमाल की जाने वाली EVM: चुनाव आयोग

Rani Naqvi

कोयला घोटाला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा सहित आठ अन्य आरोपी दोषी करार

Rani Naqvi