Breaking News यूपी

UP Election: प्रदेश में 10 अगस्त से शुरु होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान

16 जुलाई से प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा, यहां देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी का चुनावी अभियान आने वाले 10 अगस्त से शुरु होने वाला है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ आएंगीं।

कांग्रेस कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

यूपी के दौरे पर प्रियंका गांधी विशेष अभियान की शुरुआत कर सकती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में रहेंगी। कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण का भी कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम के चलते वह 10 अगस्त को लखनऊ आ जाएंगी।

3 अगस्त से शुरु होगी यात्रा

इसके पहले यूपी के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी दलित स्वाभिमान यात्रा निकालने की योजना बना रही है। यह अभियान आने वाले 3 अगस्त से शुरु होने वाला है। प्रदेश में जहां अन्य राजनीतिक दल चुनावी अभियान को लेकर ब्राह्मण मतदाताओं का विशेष ध्यान दे रहे हैं। वहीं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी दलित स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से एक अलग रास्ते पर निकल रही है। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलितों के उत्पीड़न को रोकना है।

Related posts

यूपी: खुद को बचाने के लिए थाने पहुंची थी महिला, वहीं हो गई हत्या

Nitin Gupta

आमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ में यह उद्योगपति भी हुए शामिल, फिल्म के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट हुआ तय

rituraj

इमरान खान का बड़ा बयान नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते नही चाहते

Breaking News