featured यूपी

शराबी पति ने किया अपनी दिव्यांग पत्नी का सौदा, शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म

शराबी पति ने किया अपनी दिव्यांग पत्नी का सौदा, शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म

बुलंदशहरः नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी दिव्यांग पत्नी को चंद पैसों के खातिर अपने ही दोस्त के हाथों बेच दिया। जिसके बाद पति के दोस्त ने दिव्यांग महिला के साथ शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। एक बच्चा हो जाने के बाद भी जब शादी नहीं की तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी तो उसने एसएसपी का दरवाजा खटखटाया।

एसएसपी से मिले निर्देश के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता ने बताया कि उसकी 10 साल पहले खानपुर के एक गांव में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। दो बच्चे होने के बाद पति ने महिला को अपने दोस्त के हाथ बेच दिया। दोस्त उसे दूसरे गांव ले गया और दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसका एक और बच्चा हो गया। महिला ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला का कहना है कि इस बारे में उसने नरसेना पुलिस को कई बार शिकायत की थी, लेकिन किसी ने उसकी शिकायत पर गौर नहीं किया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पुलिस ने मदद मांगी तो कार्रवाई की जगह पुलिस ने उसे ही उल्टा भगा दिया। पुलिस से जब कोई मदद नहीं मिली तो पीड़िता ने मामले की गुहार एसएसपी से लगाई।

Related posts

यूपी के मथुरा में पुलिस ने वृन्दावन में रह रहे 2 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, साधु बनकर करते थे भजन

Rani Naqvi

गल्ला मंडी में पुलिस का छापा, रंगे हाथों पकड़े गए जुआरी

Pradeep sharma

यमुना प्रदूषण पर योगी गंभीर, बोले-2022 तक पुराने रूप में लौट आएंगी पतित पावनी

Pradeep Tiwari