featured यूपी

भाजपा को 2022 में मिलेगा व्यापारियों के उत्पीड़न का जवाब: कांग्रेस

भाजपा को 2022 में मिलेगा व्यापारियों के उत्पीड़न का जवाब: कांग्रेस

प्रयागराज: शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यूपी कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता का आगमन हुआ। जिले के व्यापारियों व कांग्रेसियों ने उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया।

2022 में भाजपा को उखाड़ फेंकेगी जनता

व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने व्यापारियों व कांग्रेसियों के बीच आह्वान करते हुए कहा कि, 2022 में उत्तर प्रदेश में व्यापारी व आम जनता कांग्रेस को अपना समर्थन दे। उन्होंने कहा कि, पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार में नोटबंदी जीएसटी महंगाई व तेल की बढ़ती कीमतों से व्यापारी की कमर टूट चुकी है। जनता इसका जवाब 2022 के चुनाव में जरूर देगी और इस सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अली ने कहा, कांग्रेस ने जो 70 साल में बनाया, उसको इस सरकार ने बेचने का काम किया है। जितने भी अस्पताल आज कोरोना काल में मरीजों को इलाज में मिले हैं, वे अस्पताल कांग्रेस के बनाए हुए हैं, वरना आज देश की स्थिति बद से बदतर हो जाती।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान वहां व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अली, अजहर अली वारसी, सतीश केसरवानी, अनूप सिंह, मोहम्मद नौशाद कुरेशी, राजेंद्र केसरवानी, मनोज कुमार, विपिन पाल, मंगलेश्वर सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, आदर्श मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

ब्लैकबेरी 5G फोन होगा लॉन्च : कीबोर्ड के साथ कंपनी इस साल लॉन्च करेगी नया फोन

Rahul

500 और 1000 के नोटों के इस्तेमाल की सीमा 14 नवंबर तक बढ़ी

Rahul srivastava

रॉबर्ट वाड्रा के घर फिर पहुंची आयकर विभाग की टीम, लगातार दूसरे दिन होगी पूछताछ

Aman Sharma