Breaking News यूपी

भाजपा के आशीर्वाद अभियान पर अखिलेश यादव का जोरदार प्रहार, जानिए क्या कहा

BJP-RSS की बैठकों पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- हाथ से सत्‍ता फिसलती देख...

लखनऊ: भाजपा के जन आशीर्वाद अभियान पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सुना है भारतीय जनता पार्टी गांव गांव जाकर आशीर्वाद लेगी। जिसने जनता की सांस छीन ली, पर ऑक्सीजन नहीं दी। महंगे सिलेंडर से चूल्हे बुझा दिए, महंगी बिजली से घरों में अंधेरा कर दिया। किसान, मजदूर, महिला, शिक्षक, युवा, दलित, पिछड़े सभी का उत्पीड़न इस सरकार में हो रहा है। काम और रोजगार नहीं दिया, रोजी-रोटी और छीन ली।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 अभियान के तहत गांव-गांव जाने की योजना बना रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली में विशेष बैठक आयोजित हुई। इस दौरान योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जाहिर किया गया कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर गांव-गांव ले जाएगी और जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जन समर्थन जुटाने की कोशिश होगी।

इस कार्यक्रम में भाजपा के विधायक, सांसद, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसमें नवनिर्वाचित मंत्री भी अपनी भागीदारी दिखाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर पर पकड़ को मजबूत करना है।

इसी अभियान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सवालिया निशान खड़े किए। सरकार की कमियों को उजागर करते हुए, उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी गांव में जाकर आशीर्वाद लेने की तैयारी कर रही है।

Related posts

एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की वार्षिक कार्ययोजना के लिए हुआ अनुमोदन

piyush shukla

प्यार में धोखा खाकर युवक ने दी जान, खुदकुशी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

rituraj

आम लड़किया ही नहीं य​ह मशहूर सिंगर भी हुई है यौन शोषण का शिकार, जानें पीछे की पूरी कहानी

Trinath Mishra