Breaking News featured देश मनोरंजन

आम लड़किया ही नहीं य​ह मशहूर सिंगर भी हुई है यौन शोषण का शिकार, जानें पीछे की पूरी कहानी

4d7d6ed4 0a34 4af4 b792 38dd979c8be4 आम लड़किया ही नहीं य​ह मशहूर सिंगर भी हुई है यौन शोषण का शिकार, जानें पीछे की पूरी कहानी

बॉलीवुड। देश में महिलाओं के साथ दुराचार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले सामने आते ही रहते हैं। पता नहीं क्यों लोगों की मानसिकता इतनी खराब हो चुकी है कि वह पागल भेड़िए की तरह महिलाओं के शिकार में लगे रहते हैं। आए दिन इन दरिंदों के द्वारा युवतीयों के साथ शोषण की घटना देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ मशहूर सिंगर नेहा भसीन के साथ 10 साल की छोटी उम्र में ही हुआ था। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से वह बहुत डर गई थी। जिसके बाद वह भागकर अपनी मां के पास चली गई। यह घटना सबसे धार्मिक स्थल हरिद्वार की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। यह सारी बात नेहा भसीन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताई है।

कई बार हुआ शोषण—

बता दें कि ने​हा के मुताबिक जब वह 10 साल की थीं तो अपनी मां के साथ धार्मिक स्थल हरिद्वार गई थीं। जहां एक आदमी ने उन्हें गलत तरीके से टच किया था। इस घटना के दौरान नेहा की मां कुछ दूरी पर खड़ी हुई थीं। वह इस घटना के बाद इतनी डर गई थीं कि वह भागकर अपनी मां के पास चली गई। नेहा ने बताया यह कोई पहली बार नहीं जब ऐसी गलत घटना हुई हो। इस घटना के कुछ सालों बाद एक बार फिर ऐसा ही हुआ। फिल्म देखते समय वे एक हॉल में यौन शोषण का शिकार हुई। नेहा ने बताया एक आदमी ने हॉल में उनके सीने पर गलत तरीके से हााि लगाया। आगे ​कहा कि मैं इस घटना को कभी नहीं भूल सकती हूं। आए दिन गरीब से लेकर अमीर तक यौन शोषण की खबर सुनने को मिल जाती है।

रेप और जान से मारने की धमकी—

इतना ही एक लोकप्रिय के के—पॉप बैंड के फैन ने नेहा को रेप और जान से मारने की धमकी तक दी थी। नेहा ने कहा कि मैंने बलात्कार की धमकियों से लेकर मौत की धमकियों तक सब देखा है। मैं अब चुप नहीं रहती। मैने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसी के साथ नेहा कहती है कि किसी को कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ की चीन को नसीहत, कहा- भारत मुहतोड़ जवाब देने में सक्षम

Shagun Kochhar

अब मुख्तार अंसारी के दाहिने हाथ अनुज कनौजिया पर गिरेगी गाज, 50 हजार का है इनाम

Aditya Mishra

बोलीं मायावती, हाथरस कांड की हो सीबीआई जांच

Trinath Mishra