Breaking News यूपी

बसपा के मिशन 2022 के लिए अमेठी पहुंचे सतीश चंद्र मिश्र

राम मंदिर में भाजपा का बिल्कुल योगदान नहीं- सतीश चंद्र मिश्र

लखनऊ: बसपा के महा अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र गुरुवार को अमेठी पहुंचे। इसके पहले अलग-अलग अन्य जिलों में लगातार वह मिशन 2022 अभियान को लेकर सभा कर रहे हैं।

अमेठी जिले में सतीश चंद्र मिश्र का जोरदार स्वागत किया गया। बसपा कार्यकर्ता मौके पर गणेश और परशुराम भगवान की प्रतिमा लेकर पहुंचे और सतीश चंद्र मिश्रा को भेंट करके उनका स्वागत किया गया। यहां बीएसपी पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनकी संगोष्ठी की बैठक आयोजित की जानी है। इसी सिलसिले में वह जिले में पहुंचे हुए हैं।

बीएसपी ने बीते दिनों अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन के माध्यम से अपने यूपी विधानसभा अभियान की शुरुआत कर दी। यह पूरा कार्यक्रम सतीश चंद्र मिश्र की अगुवाई में किया जा रहा है। अलग-अलग जिले में जाकर वह कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहे हैं और पार्टी पदाधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

पार्टी सत्ता में वापसी के लिए सभी जतन कर रही है। इसके लिए 2007 वाला फार्मूला अपनाया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से मेहनत जारी है।

Related posts

साल 2025 तक भारत की अर्थव्यवस्था में आएगा उछाल: वित्त मंत्रालय

lucknow bureua

एलओसी पर सुरक्षा बढ़ी, पाकिस्तान के नापाक रुख पर लिया गया निर्णय

Trinath Mishra

world corona update : 22.37 करोड़ से अधिक हुई दुनियाभर कोरोना मामलों की संख्या

Neetu Rajbhar