featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: कन्या राशि के दिन होगा चुनौतियों भरा

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: तकदीर बदलने के लिए कई बार तस्वीर को साफ-साफ देखना होता है। जिंदगी की इस भाग दौड़ में हमें यह पता होना चाहिए कि हम किस रास्ते पर चल रहे हैं और आने वाला भविष्य कैसा होने वाला है, इसमें दैनिक राशिफल काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं 25 जुलाई 2021 अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

25 – जुलाई 2021

पंचांग

मास    : सावन

पक्ष       : कृष्ण

वार       : रविवार

तिथि    : प्रतिपदा  05:52:39 बजे तक फिर द्वितीया

नक्षत्र    : श्रवण  11:18:06  बजे तकफिर

करण    : कौलव  05:52:39 बजे तक फिर तैतिल

योग      : आयुष्मान

सूर्योदय : 05:26:47

सूर्यास्त : 18:58:30

ऋतु        : वर्षा

अभिजित : 11:45:36 – 12:39:42

कंटक     :  09:57:22 – 10:51:29

यमघण्ट  : 13:33:49 – 14:27:56

राहु काल : 17:17:03 – 18:58:30

मेष राशि: आज का दिन आप के लिये महत्वपूर्ण रहेगाl किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जिससे जीवन कुछ नई योजना बनने की संभावना हैl स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंl वाहन चलाते समय सुविधा बरतेंl

वृष राशि: आज का आप के लिए सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद भी लाभ बहुत कम रहेगा। रास्ते मे  चलते किसी याचक का अपमान ना करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर से निकलते समय पड़ोसी से वाद विवाद ना करें। धन हानि का योग बनेगा। माता पिता को प्रणाम कर घर से निकलें।

कर्क राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। कार्य मे उन्नति का योग बनेगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। जीवन साथी का सम्मान करें। उनसे किसी प्रकार का विवाद ना करें।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर वा पानी पी कर निकलें। अगर रास्ते मे कुत्ता मिले तो उसको जरूर कुछ खिलायें। जिस से आप का दिन बहुत अच्छा बीत सकता है।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। जहाँ एक ओर रुका धन प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर बेटा या बेटी के स्वास्थ्य के प्रति चिन्ता हो सकती है। हरि मूंग चिड़ियों को डालें वा गाय को हरा चारा खिलायें जिस से राहत मिल सकती है।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। संतान पक्ष से कोई अनुकूल सूचना मिलने का योग है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। मित्र पक्ष का  भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे है।

धनु राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। कई समय से रुका हुआ कार्य आज आप का पूर्ण हो सकता है। फंसा हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिये बेहतर रहेगा। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होने की संभावना है। सन्तान पक्ष अनुकूल रहेगा। प्रमोशन का योग बनेगा।

कुम्भ राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे कोई बड़ी महामारी लगने के योग बन रहे है। रास्ते में मिले किसी अंग हीन व्यक्ति का अपमान ना करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से चल रहे किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है। धन के साधनों में लाभ प्राप्त होगा। कोई लम्बी यात्रा का योग बन सकता है। किसी धार्मिक पुरुष से मुलाकात हो सकती है।

Related posts

5 दिसम्बर को उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू का उत्तराखंड दौरा

piyush shukla

उत्तराखंड: 24 घंटे में मिले 589 नए संक्रमित, 31 की मौत, 3354 लोग ठीक

pratiyush chaubey

लखनऊ में मास्क चेकिंग के दौरान दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस से की मारपीट

Shailendra Singh