featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: मेष राशि वालों के लिए अनायास धन लाभ का योग

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: हमारे वातावरण का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ग्रह चाल और सितारों का प्रभाव सुख दुख में देखने को मिलता है। इसलिए जरूरी है कि राशिफल के अनुसार अपने दिन की शुरुआत करें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

23 – जुलाई – 2021

पंचांग

मास        : आसाढ़

पक्ष          : शुक्ल

वार         : शुक्रवार

तिथि       : चतुर्दशी  10:45:30 बजे तक फिर गुरु पूर्णिमा।

नक्षत्र       : पूर्वाषाढ़ा 14:26:15

करण      : वणिज 10:45:30 बजे तक

पक्ष         : शुक्ल

योग         : वैधृति  09:22:33 बजे तक

सूर्योदय   : 05:25:46

सूर्यास्त   :18:59:27

ऋतु         : वर्षा

अभिजित  :  11:45:30 – 12:39:44

कंटक      : 13:33:59 – 14:28:14

यमघण्ट :  17:10:58 – 18:05:13

राहु काल: 10:30:54 – 12:12:37

मेष राशि: लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। बहन के स्वस्थ के प्रति चिंतित रहेंगे। अनायास धन लाभ का योग बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा हुआ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। किसी याचक को पिला कपड़ा दान करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। चोट लगने के योग बन रहे हैं अतः किसी जीने पर ध्यान से चढ़ें। कोई जोखिम भरा कार्य ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिये शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। संतान प्राप्ति के योग बन रहे है। परन्तु वाहन चलाते समय सावधनी बरतें।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। जीवन साथी से मन मुटाव का योग बन रहा है। कुछ ऐसा ना करें जिससे बाद में पछतावा हो। अतः जीवन साथी से अच्छे सम्बन्ध बनाये रखें।

तुला राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। कोई अदालती मामले में विजय प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। कोई ऑपरेशन का योग बनेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है। परंतु सन्तान पक्षअनुकूल रहेगा। नौकरी के प्रति चिन्ता हो सकती है। अतः कोई अधिकारी प्रारंभ करने से पूर्व अपने इष्ट देवता का स्मरण जरूर करें सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन अगर किसी उच्च अधिकारी से मिलने जाएं तो जेब में एक लाल रंग का रुमाल रख कर जाएं। सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। पूरा दिन तनाव पूर्ण ब्यतीत होगा। जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है। नौकरी में परेशानी का योग बन रहा है। अतः आज आप अपने काम को ईमानदारी से करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे है।

Related posts

गोरखपुर: कर्बला के शहीदों की याद में गौसे आजम फाउंडेशन ने लगाए पेड़

Shailendra Singh

उपचुनाव में हार से आहत पन्नीसेल्वम, दिनाकरन का साथ देने वालों को करेंगे पार्टी से बर्खास्त

Breaking News

भारत-चीन हिंसा के बाद भारत के 34 जवान लापता, अब नहीं बचेगा चीन..

Mamta Gautam